03 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के विभिन्न विकासखंडों के ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, एएनएम और मितानिनों की बैठक ले रहे हैं। मुख्यमंत्री गांवों में कोरोना संक्रमण की स्थिति और उपचार की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गांवों में संक्रमितों के उपचार के लिए शासन की ओर से प्रदान की गई कोरोना दवा किट की उपयोगिता और वितरण के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानिनों को घर-घर जाकर लोगों को समझाइश देने कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना का लक्षण दिखते ही तत्काल दवा लेना जरूरी है ताकि कोरोना की बीमारी को शुरुआत में ही रोका जा सके। दवा लेने में देर होने से बीमारी गंभीर हो जाती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित हैं।

03 May 2021 08:17AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस पर काबू में करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से लॉकडाउन पर विचार करने की बात कही है। कोर्ट ने कहा है कि हम गंभीर रूप से केंद्र और राज्य सरकारों से सामूहिक समारोहों और सुपर स्प्रेडर घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करने का आग्रह करेंगे। वे जन कल्याण के हित में वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने पर भी विचार कर सकते हैं। कोर्ट के मुताबिक, विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है, उनके लिए खास इंतज़ाम किए जाएं। इन समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही व्यवस्था की जानी चाहिए। 

03 May 2021 07:02AM,
by: Thaneshwar sahu