04 May 2022
नक्सलियों की उप राजधानी के नाम से चर्चित जगरगुंडा में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार मेला भरा है। करीब 22 सालों के बाद जगरगुंडा में मेले की रौनक देखने को मिल रही है। अच्छी बात यह है कि इस बार बेखौफ होकर अलग-अलग जिलों के व्यापारी मेले में अपनी दुकान लगाने के लिए पहुंचे हैं। पहली बार यहां झूले भी लगाए गए हैं। इलाके के ग्रामीण मेले का जमकर आनंद उठा रहे हैं। लगभग 4 दिनों तक चलने वाले मेला का आज आखिरी दिन है। लंबे अरसे के बाद इस गांव के ग्रामीणों के चेहरों में खुशी लौटी है। नक्सलियों की उप राजधानी जगरगुंडा में पहली बार मेला भरा
04 May 2022 12:12PM,by: Imran Khan
नशे के खिलाफ कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने के बाद अब पुलिस ने ऑपरेशन ' निजात ' के अंतर्गत नशे की आदी हो चुके लोगों की काउंसिलिंग शुरू की है । यह अभियान का तीसरा चरण है , जिसके अंतर्गत थाने व पुलिस चौकियों में लोगों को बुलाकर पुलिस अधिकारी नशे से होने वाले सामाजिक , आर्थिक व स्वास्थ्यगत दुष्प्रभाव के बारे में समझा रहे हैं । एसपी संतोष सिंह के मुताबिक जरूरत के मुताबिक ऐसे लोगों के लिए प्रोफेशनल काउंसलर की मदद ली जाएगी । साथ ही , नशा केंद्र व हॉस्पिटल मंज भी एडमिट कराया जाएगा । पुलिस ने शुरू की नशेड़ियों की काउंसिलिंग
04 May 2022 11:11AM,by: Imran Khan
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को तत्काल प्रभाव से 40 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.40% करने का निर्णय लिया है। शक्तिकांत दास ने कहा कि बढ़ती महंगाई और मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति के पुनर्मूल्यांकन के बाद यह फैसला लिया गया। आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट
04 May 2022 10:48AM,by: Naveen kumar sahu
भारत का बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड बुधवार दोपहर दो सप्ताह से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया क्योंकि निवेशकों ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ऑफ-साइकिल दर में वृद्धि की संभावना पर अनुमान लगाया था। आरबीआई गवर्नर के अभिभाषण से पहले भारतीय बॉन्ड यील्ड में इजाफा
04 May 2022 09:59AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







