04 May 2022
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर बताया कि कोविड वैक्सीन 'कोवोवैक्स' भारत में 12-17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने आगे कहा, "यह भारत में निर्मित एकमात्र वैक्सीन है जो यूरोप में भी बेची जाती है और यह 90% तक असरदार है।" आपको बता दे कोवोवैक्स के इस्तेमाल को पिछले सप्ताह मंज़ूरी दी गई थी।
04 May 2022 06:04AM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 3,205 COVID -19 मामले, 2,802 ठीक होने और 31 मौतें हुई हैं। यह देश में 2,568 COVID-19 मामलों और 20 मौतों को देखने के एक दिन बाद आया है। भारत में सक्रिय मामले 19,509 हैं, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,23,920 हो गई है।
04 May 2022 05:53AM,by: Babuaa Desk
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 4 मई से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के भेंट मुलाकात दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के सरगुजा संभाग से शुरू हो रहा है। इसके बाद वे बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री हर दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्ही तीन गांवों में जाएंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लंेगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मीडिया से चर्चा व अन्य लोगों से भेंट के बाद श्री बघेल अगले गंतव्य के लिये रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री का प्रवास विधानसभा क्षेत्र के जिस ग्राम में होना संभावित होगा उसकी जानकारी जिला प्रशासन को अल्प समय पूर्व ही उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ दौरे में स्थानीय विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
04 May 2022 03:32AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




