04 Jun 2021
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 1,460 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 23 के लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 3,188 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
04 Jun 2021 04:14PM,by: Vikash Kumar
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक-वी बनाने के लिए परीक्षण लाइसेंस की अनुमति मांगी. जिसपर डीसीजीआई ने स्पुतनिक-वी के निर्माण के लिए सीरम को मंजूरी दे दी है. डीसीजीआई की मंजूरी मिलने के बाद सीरम भारत में स्पुतनिक-वी का निर्माण कर सकेगा. डीसीजीआई ने स्पुतनिक-वी के एग्जामिनेशन, टेस्ट और एनालिसिस के साथ निर्माण की इजाजत दी है.
04 Jun 2021 04:05PM,by: Vikash Kumar
रायपुर, 04 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि पर्यावरण असंतुलन के कारण एक ओर जहां प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं ग्लोबल वार्मिंग, वर्षा का अनियमित होना, एसिड रेन जैसी कई समस्याएं हमारे जीवन को प्रभावित करने लगी है। जीवन के अस्तित्व बचाने के लिए हमें अभी से हमें पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा अन्यथा भविष्य की पीढि़यों के लिए खुली हवा में सांस लेना भी दुष्कर हो जाएगा।
04 Jun 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
रायपुर. 4 जून 2021. राज्य शासन को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए एक्सिस बैंक संसाधन उपलब्ध कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव से एक्सिस बैंक के शीर्ष अधिकारियों ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा कर बताया कि बैंक कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए डेढ़ करोड़ रूपए की लागत के मेडिकल उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराएगी। इनमें 200 ऑक्सीजन सिलेंडर (जम्बो ‘डी’ टाइप), 500 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, पांच वेंटिलेटर, दस बीआई-पीएपी, छह हाइ-फ्लो नेजल कैनुला मशीन, दस मल्टीपैरा मॉनिटर और 1600 मीटरिक टन क्षमता का एक ऑक्सीजन टैंकर शामिल है।
04 Jun 2021 03:56PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




