05 Dec 2020
रायपुर :डूमरतराई औषधि वाटिका में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने पहुंचे नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया को कॉन्फेडेरेशन आफ फार्मा डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने काम्पलेक्स तक पहुंच मार्ग नहीं होने पर आने जाने में होने वाली समस्याओं के बारे में बताया और एक पहुंच मार्ग की मांग की। मंत्री डॉ डहरिया ने उनकी अनुरोध पर तत्काल कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के जोन कमिशनर को फोन लगाया और मौके पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने औषधि वाटिका काम्पलेक्स में पहुंच मार्ग नहीं होने पर निर्देशित किया कि स्टीमेट बनाकर प्रकरण प्रस्तुत करे। मंत्री डॉ डहरिया के निर्देश पर जोन कमिशनर क्रमांक 10 ने मौके पर इंजीनियरों को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा। जोन कमिशनर ने बताया कि मेडिकल काम्पलेक्स तक सीसी रोड़ बनाने स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री डॉ डहरिया द्वारा उनकी अनुरोध को गंभीरता से लिए जाने और तत्काल ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर खुशी जताई है।
05 Dec 2020 02:01PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के गौठान के निरीक्षण के बाद जशपुर नगर में एनईएस कालेज के समीप स्थित संकल्प शिक्षण संस्थान पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां संस्थान के कक्षा 10 और 12 वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले तथा नीट में सफल 14 विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में इस संस्थान के माध्यम से गरीब परिवारों और आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
05 Dec 2020 01:18PM,by: Thaneshwar sahu
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिसंबर को वस्तुतः आगरा मेट्रो रेल परियोजना (एएमआरपी) के पहले चरण के निर्माण का उद्घाटन करेंगे। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे. AMRP की कुल लागत 8,379.62 करोड़ है और पहले चरण में, सिकंदरा - ताज ईस्ट गेट कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। आगरा मेट्रो के पहले चरण के निर्माण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
05 Dec 2020 01:18PM,by: Ashna Ali
रायपुर : राज्य शासन ने आम जन के लिए जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल किया है। अब जमीन का पंजीयन कराने वाले लोगों को पटवारी या तहसीलदार के पास चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। भुईंया में अपलोड दस्तावेज ही रजिस्ट्री के लिए मान्य होंगे। जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया अब और सरल होगी
05 Dec 2020 01:18PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 31 से बढ़ाकर 38 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने के साथ-साथ संघ द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अंतर्गत 14 लघु वनोपजों की खरीदी का अहम निर्णय लिया गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि इस तरह छत्तीसगढ़ में लगभग दो वर्ष में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए लघु वनोपजों की संख्या 7 से बढ़ाकर 52 कर दी गई है।
05 Dec 2020 01:18PM,by: Thaneshwar sahu
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी निजी उपग्रह टीवी चैनलों को एडवाइजरी जारी की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विज्ञापन किसी ऐसी गतिविधि को बढ़ावा न दें जो क़ानून या कानून द्वारा निषिद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग और फंतासी खेलों के विज्ञापन "भ्रामक प्रतीत होते हैं", मंत्रालय ने कहा, "सभी प्रसारकों को सलाह दी जाती है कि विज्ञापन मानक परिषद के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जाए।"
05 Dec 2020 01:18PM,by: Ashna Ali
एक महिला द्वारा खुद को मृत घोषित किए जाने और 1.5 मिलियन डॉलर ( 11 करोड़ से अधिक) की दो जीवन बीमा पॉलिसियों का दावा करने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने जांच शुरू की है। सीमा खारबे ने 2008 और 2009 में अमेरिका की यात्रा की और उनके नाम पर बीमा पॉलिसियां खरीदीं। 2011 में, उसने कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों और एक डॉक्टर को रिश्वत दी और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया।
05 Dec 2020 01:17PM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




