06 Mar 2024
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे. कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी. योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं 1000 प्रतिमाह की राशि दी जानी है. महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम स्थगित..
06 Mar 2024 06:24AM,by: Vinay Jha
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य ओपन स्कूल साधारण सभा की बैठक ली। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बहुत से बच्चे किसी रोजगार में लगे होने से समय के अभाव के कारण ओपन स्कूल में दाखिला लेते हैं ऐसे में उनको पढ़ाई में कोई परेशानी न हो इसके पूरा ध्यान रखा जाएगा।
06 Mar 2024 06:24AM,by: Vinay Jha
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कार्यर्ताओं को बड़ी खुशखबरी देते हुए उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा किया है. टीएमसी सुप्रीमो ममता ने कहा कि अप्रैल से आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी वर्कर्स की सैलरी में 750 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है.
06 Mar 2024 06:23AM,by: Vinay Jha
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में बच्चों को रामायण की शिक्षा दी जा रही है। सकड़ा प्राइमरी स्कूल और टंगटेवापारा प्राइमरी स्कूल में बच्चे खुद रामायण पाठ करते हैं। कठिन श्लोक को पढ़कर उसका अर्थ भी बताते हैं। बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए शिक्षक प्रयास कर रहे हैं।
06 Mar 2024 06:23AM,by: Vinay Jha
पाकिस्तान से आकर भारत में सचिन मीना से शादी रचाने वाली सीमा हैदर की मुश्किलें बढती दिख रही हैं. सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने ही उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है. दरअसल, सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने सीमा हैदर और उनके पति सचिन मीना को 3 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है. बताया जा रहा है कि गुलाम हैदर ने अपने बच्चों को वापस लाने के लिए एक भारतीय वकील को भी हायर किया. इतना ही नहीं, गुलाम हैदर ने वकील डॉ. एपी सिंह को 5 करोड़ रुपये का नोटिस भी भेजा है, जिन्होंने खुद को सीमा हैदर का भाई बताया था. सीमा हैदर की उड़ी रातों की नींद, पूर्व पति ने मुसीबत में डाला..
06 Mar 2024 06:23AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









