06 Mar 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चित्रकोट महोत्सव कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी उन्हें सौंपी है। अब उन्हें कच्चे मकानों में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबूसेमरा में निवासरत श्रीमती जुनी नाग पति श्री सुकरू और श्रीमती डोमीनी पति श्री सोमारू दोनों का परिवार पहले छोटे-छोटे कच्चे आवास में रहते थे। आवास जर्जर स्थिति में था और वहां रहना मुश्किल था। इन दोनों हितग्राहियों का नाम एसईसीसी 2011 की स्थाई प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन्हें आवास की स्वीकृति दी गई। उक्त आवास निर्माण हेतु उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से स्वीकृत 1 लाख 30 हजार की राशि चार किस्तों में सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरित किया गया, साथ ही मनरेगा से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान भी प्रदाय किया गया। वर्तमान में दोनों हितग्राही आवास निर्माण पूर्ण कर पक्के आवास में परिवार सहित निवास कर रहे हैं।
06 Mar 2024 02:08AM,by: Tikendra Sinha
पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख की हिरासत केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। शाहजहां शेख पर बंगाल के संदेशखाली में जबरन वसूली, जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। ममता सरकार का शाहजहां शेख को सीबीआई को सौंपने से इनकार
06 Mar 2024 01:52AM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।
06 Mar 2024 01:52AM,by: Tikendra Sinha
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। श्री साय ने वहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उपहार स्वरूप नव विवाहित दंपत्तियों को 21-21 हजार रूपए की राशि और सामग्री भेंट की। हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि की वितरित
06 Mar 2024 01:52AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








