06 Apr 2021

Generic placeholder image

 पश्चिम बंगाल में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुचबिहार के राश मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, '2 मई को जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां विकास का अभियान और तेज किया जाएगा। बीते 2 चरणों के मतदान में दीदी का जाना तय हो चुका है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने सुना की दीदी इन दिनों सवाल पूछ रही हैं कि क्या भाजपा, भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले 2 चरणों में उसे बड़ी जीत मिल रही है। आदरणीय दीदी, ओ दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं, और ईश्वर की आज्ञा से, उनके आशीर्वाद से देशसेवा में लगे हैं।'

06 Apr 2021 08:01AM,
by: Thaneshwar sahu