06 Jul 2021

Generic placeholder image

कोण्डागांव कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव ने जारी विज्ञप्ति अनुसार 27 जून को आयोजित प्रशिक्षित मितानिन से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक-महिला के आरक्षित रिक्त पदों पर पूर्ति के उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन उपरान्त प्रारम्भिक मेरिट सूची जिले के बेवसाईट https://kondagaon.gov.in एवं विभागीय बेवसाईट www.cghealth.nic.in में अपलोड की है। अभ्यर्थी उक्त प्रारम्भिक मेरिट सूची का अवलोकन कर सकते हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला हेतु दस्तावेज सत्यापन दिनांक 10 से 12 जुलाई तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव में कार्यालयीन समय में आयोजित किये जाएंगे। अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज सहित उपस्थित होकर अपना दस्तावेज सत्यापन कराएं।

06 Jul 2021 03:00PM,
by: Vikash Kumar