06 Jul 2021

Generic placeholder image

दुर्ग जिले का नेवई थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की आवाज से गूंज उठा। 3 राउंड फायर किया गया। जानकारी के अनुसार इसमें एक व्यक्ति के कार में गोली लगी और वह बाल-बाल बच गया। बता दें कि नेवई इलाके में सप्ताहभर में यह दूसरी बड़ी वारदात है। देर रात हुई इस गोलीकांड की घटना में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नेवई थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने कल रात हवाई फायरिंग की है। इसकी रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज की गई है। घटना क़रीब सवा बारह बजे पर हुई लेकिन मौके पर थानेदार तब भी नहीं पहुँच पाए जबकि कप्तान मौके पर पहुँच गए। कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने थानेदार भावेश साव को लाईन अटैच कर दिया है।

06 Jul 2021 08:33AM,
by: Vikash Kumar