06 Nov 2022

Generic placeholder image

छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों उपचुनाव के नतीजों के लिए थोड़ा ही वक्त बाकी है। रविवार को मतगणना प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिन सात सीट पर भाजपा और क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला है उनमें से तीन भगवा दल के पास थीं, जबकि दो सीट कांग्रेस के पास थीं। इसी तरह शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थीं। उपचुनाव वाली इन सीटों में पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का गढ़ कही जाने वाली हरियाणा की आदमपुर सीट भी शामिल है। भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है, जिनकी किस्मत का फैसला होना है। बिश्नोई भाजपा जबकि नीलम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। अनंत सिंह को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद बिहार की मोकामा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।

06 Nov 2022 03:09AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

हमारे युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों इंतज़ार करने को मजबूर हैं. यह बीजेपी की इच्छाशक्ति की कमी और झूठे वादों के कारण है.'' ऐसा कहना है कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का. खड़गे ने बेरोज़गारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है. शनिवार को खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ हज़ार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, जबकि ''लाखों युवा नौकरी की तलाश'' में हैं. खड़गे ने कहा कि मोदी हर साल दो करोड़ नई नौकरियों के वादे के साथ सत्ता में आए थे, लेकिन दो करोड़ नई और अच्छी तनख़्वाह वाली नौकरियां पैदा करना भूल गए. केंद्र सरकार के मौजूदा 10 लाख रिक्त पदों को भरने के बारे में सोचने में आठ साल लग गए. ''प्रधानमंत्री मोदी रोज़गार मेला आयोजित कर रहे हैं, नियुक्ति पत्र दे रहे हैं. उन्होंने दिल्ली में 75,000 , गुजरात में 13,000 और जम्मू-कश्मीर में 3,000 नियुक्ति पत्र दिए हैं.'' ''आज जहां लाखों युवा नौकरी की तलाश में हैं, प्रधानमंत्री कुछ हज़ार की संख्या में नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं.''

06 Nov 2022 01:53AM,
by: Imran Khan