06 Nov 2022

Generic placeholder image

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम सहित डी-कंपनी से जुड़े पांच लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की है. इनमें से तीन आरिफ़ अबुबकर शेख़, शब्बीर अबुबकर शेख़ और मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ़ सलीम फ्रूट को एजेंसी ने पहले ही गिरफ़्तार कर लिया है. बाकी दो वांटेड अपराधी दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील फ़रार हैं. एनआईए की जांच में पाया गया है कि "ये अभियुक्त डी-कंपनी के सदस्य हैं जो कि एक आतंकी गैंग और एक संगठित अपराध सिंडिकेट है." एनआईए की ओर से बताया गया कि "उन्होंने अलग-अलग तरह के ग़ैरकानूनी कामों को अंजाम देकर गैंग की आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी." इसके अलावा, "उन्होंने डी-कंपनी, एक आतंकवादी को लाभ पहुंचाने और भारत की सुरक्षा को ख़तरे में डालने और आतंक फैलाने के इरादे से लोगों को डरा धमका कर भारी मात्रा में धन जुटाए." वहीं एनआईए का ये भी कहना है कि "गिरफ़्तार किए गए तीन अभियुक्तों ने मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों में आतंक फैलाने के लिए हवाला चैनलों के माध्यम से, विदेश में स्थित वांछित अभियुक्तों, आतंकवादी से भारी मात्रा में धन प्राप्त किया."

06 Nov 2022 01:35AM,
by: Imran Khan