07 May 2026
मैसूर सिटी कॉर्पोरेशन (MCC) ने सेंट्रल बस स्टैंड के पास एक कंपाउंड की दीवार पर स्टेनलेस स्टील रिफ्लेक्टिव पैनल लगाए हैं ताकि पब्लिक में पेशाब करने से रोका जा सके। यह पहल 80 मीटर की खाली कंपाउंड की दीवार पर लागू की गई है, जहाँ शीशे जैसे स्टेनलेस स्टील रिफ्लेक्टिव पैनल लगाए गए हैं।
07 May 2026 10:43AM,by: Babuaa Desk
भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पिछले साल जून में व्यवसायी संजय कपूर की मृत्यु के बाद उनके द्वारा छोड़ी गई 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे कानूनी विवाद में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मध्यस्थ नियुक्त किया गया है। यह विवाद पारिवारिक ट्रस्ट से संबंधित है।
07 May 2026 10:43AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली में नकली दवाइयों के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक ऐसे 4 सदस्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है जो कैंसर थेरेपी, लीवर की बीमारी और दूसरी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली नकली दवाइयां तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में नकली दवाइयां, कैप्सूल और मशीनें बरामद की हैं.
07 May 2026 10:42AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर, 07 मई 2026/राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित सुशासन तिहार शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रशासन की संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहाँ ग्राम मोहतरा निवासी महिला कौशिल्या साहू को आवेदन करते ही तत्काल आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
07 May 2026 10:42AM,by: Mahak Qureshi
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कानूनी नोटिस भेजा है। मान ने जालंधर और अमृतसर में हुए हालिया बम धमाकों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। चुघ ने सबूत पेश करने या इस्तीफे की मांग की है। उनका कहना है कि मान ने निराधार आरोप लगाकर अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। नोटिस में सात दिनों के भीतर बयान वापस लेने और सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की गई है।
07 May 2026 09:29AM,by: Babuaa Desk
राजधानी के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया है। रायपुर: घर से बम बनाने की सामग्री मिलने से हड़कंप
07 May 2026 09:29AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर,07 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का वह हिस्सा, जिसे कभी 'अबूझ' (अनजान) कहा जाता था, अब डिजिटल संकेतों से जुड़कर अपनी नई पहचान लिख रहा है। नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम ताहकाडोंड में मोबाइल टावर की स्थापना ने सदियों के संचार सन्नाटे को तोड़ दिया है। अब यहाँ के ग्रामीण अपनों से बात करने के लिए पहाड़ियों की ऊंचाइयों पर नहीं चढ़ते, बल्कि घर बैठे दुनिया से जुड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में संचार क्रांति का यह अध्याय वास्तव में सराहनीय है। 'नो सिग्नल' से सीधे 'कनेक्टिविटी' तक का यह सफर केवल तकनीक का नहीं, बल्कि विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का है।
07 May 2026 09:21AM,by: Mahak Qureshi
रायपुर 7 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि यह अभियान केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की अटूट इच्छाशक्ति, निर्भीक संकल्प और निर्णायक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व पहलगाम में सीमा पार से आतंकियों द्वारा किए गए घिनौने हमले ने पूरे राष्ट्र को झकझोर दिया था, लेकिन भारत ने उस चुनौती का ऐसा जवाब दिया, जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
07 May 2026 09:21AM,by: Mahak Qureshi
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









