08 Jan 2024

Generic placeholder image

एलोन मस्क ने उन दावों का जवाब दिया है कि वह एलएसडी, कोकीन, एक्स्टसी और केटामाइन जैसी अवैध दवाओं का उपयोग करते हैं, उन्होंने दावा किया कि तीन साल के यादृच्छिक दवा परीक्षण के बाद उनके सिस्टम में दवाओं और अल्कोहल की 'मात्रा का भी पता नहीं' पाया गया। मस्क का स्पष्टीकरण हाल ही में वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किए जाने के बाद आया है कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी नियमित रूप से दुनिया भर की पार्टियों में अवैध ड्रग्स लेता है, और उसके नशीली दवाओं के उपयोग ने टेस्ला और स्पेसएक्स बोर्ड के सदस्यों के बीच चिंता पैदा कर दी है। एलोन मस्क ने अवैध नशीली दवाओं के उपयोग के आरोपों का जवाब दिया

08 Jan 2024 05:32AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

08 Jan 2024 05:18AM,
by: Tikendra Sinha