08 Jan 2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) करना चाहती है। भारत के साथ व्यापारिक और राजनयिक संबंधों का विस्तार करना चाहती है। तमिलनाडु में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) के उद्घाटन समारोह में वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्री गोयल ने कहा कि भारत की युवा आबादी से उसे फायदा हुआ है जो दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय बन गया है।
08 Jan 2024 01:49AM,by: Tikendra Sinha
पिंपरी चिंचवड में पार्टी का एक कार्यक्रम अटेंड करने के लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे थे। इसके बाद जब कार्यक्रम पूरा कर वह मुंबई लौट रहे थे तो एक टोल नाके पर घंटों से फंसी गाड़ियों और ट्रैफिक जाम में अटकी एम्बुलेंस को देखकर बेहद नाराज़ हुए। इसके बाद MNS प्रमुख राज ठाकरे गाड़ी से उतरकर टोल नाके पर पहुंचे और टोल पर खुद खड़े होकर सभी गाड़ियों और एम्बुलेंस को बिना टोल के निकाला।
08 Jan 2024 01:49AM,by: Tikendra Sinha
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिहार सरकार में पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने उद्घाटन समारोह में जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हम कृष्ण भगवान के भक्त हैं, हम वृंदावन जाते हैं। हम कृष्ण भक्त हैं, वृंदावन जाते हैं : तेज प्रताप यादव
08 Jan 2024 01:49AM,by: Tikendra Sinha
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गोपालगंज-3 संसदीय सीट से एक बार फिर जीत दर्ज की. उन्हें इस सीट पर 249,965 वोट मिले जबकि इस सीट पर उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश सुप्रीम पार्टी के एम निजाम उद्दीन लश्कर को सिर्फ 469 वोट ही मिले। जिसके चलते उनके दुबारा प्रधानमन्त्री बनने का रास्ता साफ है ।
08 Jan 2024 01:48AM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








