09 Feb 2021
महासमुंद- जिले ग्राम नर्रा के ग्रमीणों द्वारा कल कोमाखान थाना घेराव के दौरान पुलिस पर पथराव मामले में आज 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पथराव में एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल जिसमें महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने ग्राम नर्रा में फ्लैग मार्च का निर्णय किया है। बलवा के बाद अब ग्राम नर्रा में स्थिति शांति पूर्व एंव नियंत्रण में है। आपको बता दें कि अवैध शराब के मामले में कार्रवाई नहीं करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस से विवाद किया था। साथ ही पुलिस की गाड़ी में तोडफोड़ भी किया था। पुलिस ने इस मामले में 7 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें 3 की गिरफ्तारी 5 फरवरी को हुई थी। इसी कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पहले नर्रा रोड पर चक्काजाम किया और आज थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पथराव कर दिया पुलिस ने बचाव में 5 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में करीब दो दर्जन पुलिस वाले घायल हुए हैं। साथ ही पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई है। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
09 Feb 2021 06:18AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस की हिंसा में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आज अभिनेता से कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को कहा, "26 जनवरी को हिंसा मामले में एक आरोपी दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया।" गणतंत्र दिवस हिंसा: मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार
09 Feb 2021 05:36AM,by: Babuaa Desk
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने की उम्मीद है। इस बीच, लोकसभा ने केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी के प्रश्नकाल को अगले दो दिनों (बुधवार तक) के साथ निस्तारण के प्रस्ताव को भी स्वीकार कर लिया।
09 Feb 2021 05:07AM,by: Babuaa Desk
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में राज्य विधान परिषद (एमएलसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन और विकसील इंसां पार्टी के मुकेश साहनी के चुने हुए सदस्यों को आज के विधानसभा विस्तार में मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार
09 Feb 2021 05:07AM,by: Ashna Ali
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी के साथ रविवार को 34,000 की धोखाधड़ी हुई, जब वह एक सेकंड हैण्ड सोफा ऑनलाइन बेच रही थी। दिल्ली पुलिस के बयान के अनुसार, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के सीएम की बेटी हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार
09 Feb 2021 04:33AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


