09 Feb 2021

Generic placeholder image

मुंगेली :खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनार्तगत् खेलो इंडिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंस प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी, जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें भी हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग कीट, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री रजनी भगत ने आज यहां बताया कि जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष तक है जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक है. वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नं., खेल का नाम अपने अभिभावक का सहमति पत्र व अन्य जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर विकासखण्ड लोरमी में श्री सुबोध सिंह मोबाईल नं. 9669699490, विकासखण्ड पथरिया में श्री अशोक यादव मोबाईल नं. 8319812578 तथा विकासखण्ड मुंगेली हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्रमाक 241, कलेक्ट्रेट मुंगेली में प्रस्तुत कर 13 फरवरी तक अपना पंजीयन करा सकते है।

09 Feb 2021 05:37PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर :नन्हे तनवी, ज्योति और अब्दुल हैं तो छोटे बच्चे लेकिन उन्होंने जंग बड़ी जीती है। उनकी यह जंग कुपोषण से थी। कुपोषण को हराने के लिए लगातार काम कर रहे लोगों में कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का हौसला भी बढ़ रहा है। कुपोषण से बाहर आए इन बच्चों के हंसते खिलखिलाते चेहरे उनके परिवार के साथ ही हर उस दिल को सुकून से भर देते हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त करने की ठानी है। इनमें सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं जिन्होंने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 2 अक्टूबर 2019 से प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की। अभियान शुरू करते समय मुख्यमंत्री बघेल ने जो सपना देखा था वह तेजी से साकार रूप ले रहा है।

09 Feb 2021 03:08PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने एक नवंबर 2020 को राज्य स्थापना दिवस को राज्य के 14 नगर निगमों में पैथालॉजी टेस्ट सुविधा युक्त मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया था। शुभारंभ के साथ ही यह मोबाइल मेडिकल यूनिट स्लम इलाकों में पहुंच रही है। कैंप के माध्यम से आसपास के लोगों का स्वास्थ्य जांच करने के अलावा बीमारी दूर करने दवाएं भी दी जा रही है। विगत सौ दिनों में मोबाइल मेडिकल यूनिट से सवा दो लाख से अधिक मरीजों का उपचार हो चुका है। एक लाख 96 हजार से अधिक मरीजों को दवाइयां और 63 हजार 865 मरीजों का लैब टेस्ट भी हुआ है। 

09 Feb 2021 03:08PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर : देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान कर कुछ कर गुजरने की चाहत हर युवा में होती है। आज के इस प्रतियोगी दौर में हर युवा चाहता है कि वो दूसरों से दो कदम आगे रहे जिसके लिए वे निरंतर अथक प्रयास में जुटे रहते हैं। प्रदेश के अंतिम छोर में घने जंगल, नदी, पहाड़ से घिरे सुकमा जिले के युवाओं में भी यह ललक है। कोई प्रशासनिक अधिकारी बन कर समाज को बेहतर करना चाहता है तो कोई डॉक्टर या इंजीनियर बन कर देश हित में अपना योगदान देना चाहता है। सुकमा में भी ऐसे युवाओं की बहुतायत है जो ऐसे विभिन्न उच्च पदों पर काबिज होकर अपना जीवन देश, प्रदेश और समाज के उत्थान में लगाना चाहते हैं। लंबे समय से नक्सल हिंसा से पीड़ित होने के कारण यहां विकास की गति धीमी रही है। सुदूर वनांचल में भी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं

09 Feb 2021 02:30PM,
by: Thaneshwar sahu