09 Mar 2024

Generic placeholder image

बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे जहां इस महीने की शुरुआत में विस्फोट हुआ था, आज फिर से खुलने जा रहा है। रामेश्वरम कैफे के मालिक राघवेंद्र राव ने बताया कि आउटलेट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा, ''हम अपने दिन की शुरुआत राष्ट्रगान से करते हैं l यह हमारा मंत्र है l हमने सभी सीसीटीवी फुटेज और जानकारी दे दी है।' हम उनका सहयोग कर रहे हैं l हम इतनी जल्दी कैफे फिर से खोलने में मदद करने के लिए सरकार के बहुत आभारी हैं। एनआईए जल्द ही अपराधी को हमारे सामने लाएगी. हमने दोबारा खोलने से पहले सभी सावधानियां बरती हैं।” बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे आज से जनता के लिए फिर से खुल जाएगा

09 Mar 2024 06:48AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 हर व्यक्ति गायक नहीं होता है लेकिन कुछ गीत ऐसे होते है जो उसे गुनगुनाने पर मजबूर कर देते है। अधिकांश व्यक्ति फिल्मी गानों को जल्दी ही गाने की क्षमता रखता है क्योंकि सुर ताल सभी सधे रहते है। श्रोता को गाना ,गाने वालो के नाम, फिल्म का नाम और नायक नायिका का नाम पता होता है। ज्यादा हो गया तो संगीतकार का नाम जान जाते है लेकिन गाना लिखने वाला अज्ञात रह जाता है। दरअसल गीतकार, कच्चा माल बेचने वाला होता है, जिसके माल की कई प्रोसेसिंग होती है,जैसे के सुर लगाना,संगीत देना,फिल्मांकन करना, इतना होने के बाद गाना बाजार में आता है। इस कारण शब्दो का ये किसान अज्ञात ही रह जाता है।गीतकार का नाम याद रहे ये कोशिश होनी चाहिए ,यही सोच कर साहिर लुधियानवी को याद आज किया जा रहा है, नियम से उनको 8मार्च को विशेष रूप से याद किया जाता है क्योंकि इसी दिन साहिर ने अब्दुल हई फजल मोहम्मद के रूप में जन्म लिया था। साहिर लुधियानवी - जिनके लिखे गीत हम गुनगुनाते है

09 Mar 2024 06:48AM,
by: Babuaa Desk