09 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से जांजगीर-चांपा जिले में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम के पार्षदों और विभिन्न सामाजिक व नागरिक संगठनों से चर्चा कर जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विचार-विमर्श किया। श्री सिंहदेव ने टेस्टिंग, कोविड अस्पतालों और केयर सेंटर्स में ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाने तथा होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जिला प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सामाजिक एवं नागरिक संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

09 Apr 2021 12:43PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर चिंता और कड़ा विरोध व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने संयुक्त बयान में मोदी सरकार से तत्काल खाद के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण पहले ही किसानों की खेतों की जुताई, मताई, कटाई, मिसाई की लागत कई गुना बढ़ चुकी है। ऐसे समय खाद महंगी कर मोदी सरकार ने किसानों के लिये दूबर पर दू असाढ़ की उक्ति चरितार्थ कर दी है। फसलों के समर्थन मूल्य में मोदी सरकार अत्यल्प बढ़ोत्तरी करके पहले ही किसानों की अर्थव्यवस्था बिगाड़ने में लगी है। मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य की व्यवस्था को भी किसान विरोधी 3 काले कानून लाकर उजाड़ने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी है। अब खाद के दाम बढ़ाकर भाजपा की केन्द्र सरकार किसानों को सड़क पर ला खड़ा करना चाहती है। 

09 Apr 2021 11:03AM,
by: Thaneshwar sahu