09 Apr 2021
कोलकाता : बंगाल में विधानसभा चुनावों को लेकर हिंसक वारदातें अपने चरम पर है। अब खबर आ रही हैं कि हावड़ा दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रंतिदेव सेनगुप्ता के काफिले पर गुरुवार को अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता की कार के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियां टूट गईं। बता दें कि हावड़ा दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। शनिवार को चौथे चरण में यहां भी वोटिंग होगी। भाजपा ने रंतिदेव सेनगुप्ता को मैदान में उतारा है।
09 Apr 2021 10:01AM,by: Thaneshwar sahu
बिहार में पूर्व मध्य रेल की ओर से ट्रेन नंबर 12317 और 12318 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस को सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।रेलवे द्वारा इस ट्रेन को अब गाड़ी संख्या 02317 और 02318 के अनुसार चलाया जाएगा। यह ट्रेन हफ्ते में 2 दिन चलेगी। कोलकाता से यह ट्रेन 18 अप्रैल से शुरू होगी और 30 जून तक चलाई जाएगी।
09 Apr 2021 08:39AM,by: Imran Khan
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के कुशल मार्ग दर्शन में टीम द्वारा लगभग 3 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठा सहित एक महिन्द्रा पिकअप वाहन की जप्ती की गई है। यह कार्रवाई बेलगहना परिक्षेत्र में गत दिवस रात्रि लगभग 3.30 बजे टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान की गई। इस कार्रवाई में वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 10-सी-1453 के साथ 17 नग सागौन लट्ठा को जप्त की गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन की चाबी के साथ फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना विजय साहू, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम तथा पंकज साहू, मूलेश जोशी आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।
09 Apr 2021 07:52AM,by: Thaneshwar sahu
प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की मुहीम जोरों पर है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह 10:30 बजे अपने रायपुर निवास परिसर में यूनिसेफ की `रोको अउ टोको` परियोजना के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने 11:00 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भी कोरोना टीकाकरण के लिए आगे आएं और कोरोना का खत्म करने टीका अवश्य लगवाएं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद थीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
09 Apr 2021 07:08AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





