10 Apr 2021

Generic placeholder image

जशपुरनगर :सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर अमित जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2021 को होने वाली नेशनल लोक अदालत कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार स्थगित की गई है। अतः उक्त दिनांक को किसी पक्षकार को जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव एवं बगीचा न्यायालय आने की जरूरत नहीं है। यदि किसी पक्षकार को 10 अप्रैल को उपस्थिति बाबत नोटिस भी मिला है तो उसे भी जशपुर कुनकुरी, पत्थलगांव एवं बगीचा न्यायालय आने की आवश्यकता नहीं है। श्री जिंदल ने बताया कि किसी भी प्रकार का प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी किसी विभाग को उक्त तिथि की नेशनल लोक अदालत के लिए पेश करने की आवश्यकता नहीं है।

10 Apr 2021 08:32AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के तहत 5 जिलों की 44 विधानसभा सीटों पर 373 उम्मीदवारों की किस्मत के फैसले के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण के मतदान का पश्चिम बंगाल की राजनीति में विशेष महत्व है। क्योंकि इस चरण में फिल्मी सितारे पूर्व क्रिकेटर और बड़ी संख्या में खांटी राजनीतिज्ञ अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें तीन मशहूर बांग्ला फिल्म अभिनेत्रियां और एक पूर्व रणजी खिलाड़ी है। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील सभी सीटों के लिए 789 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बल लगाए गए हैं। इसमें अकेले कूच बिहार के लिए 187 टुकड़ियां तैनात की गई है पश्चिम बंगाल में अब तक तीन चरणों में 91 सीटों पर मतदान हो चुका है। चौथे चरण में आज 44 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद बाकी चार चरणों में 29 अप्रैल तक 159 सीटों पर मतदान होना है।

10 Apr 2021 07:32AM,
by: Imran Khan