11 May 2021
कोरोना संक्रमण में व्यवस्थाओं को लेकर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर चल रही है। बीते दिनों देशभर में ऑक्सीजन सप्लाई पर नेशनल प्लॉन मांगा था। जिस पर केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को नसीहत दे डाली। केन्द्र की ओर से पेश किए गए एफिडेविट में कहा गया है कि देश की स्ट्रैटजी पूरी तरह एक्सपर्ट मेडिकल और साइंटिफिक ओपिनियन के आधार पर चल रही है। इसमें न्यायिक दखल की गुंजाइश बेहद कम है।
11 May 2021 12:11PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में शराब का ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी सियासी दलों के लिए बड़ा मुद्दा बन चुका है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने मंगलवार को इस मुद्दे पर एक ट्वीट पोस्ट किया। उन्होंने राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा- राहुल गांधीजी, छत्तीसगढ़ भी इसी देश का हिस्सा है, काश आपको यहां की बदहाली और अव्यवस्था भी दिखती।
11 May 2021 12:03PM,by: Vikash Kumar
देश का मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं आंधी दर्ज की जा रही है। लगातार बदल रहे मौसम के चलते गर्मी से राहत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी बीते दिन ठंडी हवा के चलने से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। आज सुबह से रायपुर में बादलों की लुका-छिपी जारी है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला सुबह से ही राजधानी में दर्ज किया जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों को जारी हुआ अलर्ट
11 May 2021 11:42AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना से जंग में मेयर की वालिंटियर्स टीम मोर्चा संभाली हुई है। मेयर के 100 वालिंटियर अस्पताल पहुंचने का इंतजार किए बिना संदिग्ध मरीजों के घर पहुंच रही है और जरुरी सुविधा मुहैया करा रहे है। दिल्ली और मुंबई के तर्ज पर यह टीम लोगों को सर्दी-खांसी, बुखार होने पर कोरोना प्रशासन की गाइडलाइन के मुताबिक दवा और एहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। इसके साथ कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार जागरूक कर रही है। यह टीम अब तक राजधानी के 9 हजार घरों में दस्तक देकर कोरोना मरीजों के साथ साथ जरुरतमंदो को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा चुके है।
11 May 2021 11:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : शहर के गोगांव क्षेत्र में भाजपा नेता के पुत्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक किराना व्यवसायी को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया कि भाजपा ग्रामीण के मंडल महामंत्री रवि साहू के पुत्र हरीश साहू का शव गोगांव के तालाब के एक बोरे में मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और सिर पर कई जख्म मिले थे। पता चला है कि पत्थर से मार मारकर उसकी हत्या की गई।
11 May 2021 11:05AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





