11 May 2021
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह आरोप खुद पप्पू यादव ने ट्वीट करके लगाया. उनका कहना है कि मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना ले आया है. बीते दिनों ही पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाया था.
11 May 2021 10:32AM,by: Vikash Kumar
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की मांग से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के निर्माण का बचाव किया। केंद्र ने कहा कि मजदूर इस काम में कोरोना कर्फ्यू से पहले ही जुट गए थे। निर्माण कार्य में लगे सभी मजदूरों का हेल्थ इंश्योरेंस है और निर्माण साइट रहने समेत तमाम कोरोना बचाव सबंधी सुधिवाएं भी हैं।
11 May 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने छत्तीसगढ़ सरकार पर शराब डिलीवरी को लेकर निशाना साधा। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा 'ऐसे समय में जब लोगों की जान दांव पर है और हम ऑक्सीजन की आपूर्ति, सिलेंडर, चिकित्सा उपकरण, अस्पताल के बिस्तर और दवाइयों को सुनिश्चित करके जीवन बचाने के लिए युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को घर पहुंच शराब सेवा दे रही है। शराब बेचने पर केंद्रीय मंत्री ने किया ट्वीट
11 May 2021 09:26AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़े रुकने का नाम नहीं ले रहे। वही मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी आदित्य हीराधर का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। 20 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आया था। जिसके बाद घर पर ही इलाज चल रहा था, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया। आज सुबह अचानक उनकी मौत हो गयी।आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे।
11 May 2021 09:16AM,by: Vikash Kumar
चीन की जनसंख्या वृद्धि शून्य के करीब गिर रही है जैसा की सरकार ने मंगलवार की घोषणा की, और एक सिकुड़ते हुए समाज के साथ बूढ़े समाज पर दबाव डाला।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने कहा कि जनसंख्या पिछले दशक में 72 मिलियन बढ़कर 2020 में 1.411 अरब हो गई। इसमें कहा गया है कि पिछले दशक की तुलना में वार्षिक वृद्धि में औसतन 0.53% की गिरावट आई है।
11 May 2021 08:51AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





