11 Jun 2022
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड को सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना। गैर-स्थायी सदस्य दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं, नव-निर्वाचित सदस्यों की शर्तें जनवरी 2023 में शुरू होने वाली हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) 15 सदस्यों, पांच स्थायी और 10 अस्थायी सदस्यों से बना है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लिए चुने गए पांच नए देश
11 Jun 2022 05:06AM,by: Babuaa Desk
पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गई कथित भद्दी टिप्पणियों को लेकर बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "स्पंदना खुद थाने आई और शिकायत दर्ज कराई।" मई में, स्पंदना, जिन्होंने पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में भी काम किया था, ने दावा किया कि कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व ने नेताओं और स्वयंसेवकों से उन्हें ट्रोल करने के लिए कहा।
11 Jun 2022 05:05AM,by: Babuaa Desk
बैठक में 13 जून की तैयारियों पर चर्चा हुई। पार्टी ने तय किया है कि वह दिल्ली सहित पूरे देश में ईडी कार्यालयों के सामने सत्याग्रह करेगी। इसके साथ पार्टी ने तय किया है कि दिल्ली में ईडी कार्यालय तक मार्च करेगी। इसके लिए पार्टी सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों और प्रदेश प्रभारियों को पहले ही 13 जून को सुबह 9:30 बजे तक पार्टी दफ्तर पहुंचने का निर्देश दे चुकी है। कांग्रेस : ईडी कार्यालय तक निकालेगी मार्च
11 Jun 2022 05:05AM,by: Imran Khan
भारत में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गई। वहीं, इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,769 की वृद्धि हुई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है।
11 Jun 2022 05:01AM,by: Imran Khan
राष्ट्रपति चुनाव का बिगुल निर्वाचन आयोग की ओर से फूंक दिया गया है और इसके साथ ही सरकार के साथ-साथ विपक्ष भी सक्रिय हो गया है। खासतौर पर कांग्रेसी खेमा राष्ट्रपति चुनाव को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देख रहा है। चुनाव के ऐलान के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कम्युनिस्ट सीताराम येचुरी, एनसीपी के नेता शरद पवार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बात की। यही नहीं सोनिया गांधी क्योंकि खुद कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को जिम्मा दिया है कि वे समान विचारधारा वाले दलों के साथ तालमेल स्थापित करें।
11 Jun 2022 05:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





