11 Jul 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों की टुकड़ी के साथ 13 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि खेलों में भाग लेने जाने वाले खिलाड़ियों से बातचीत कर नरेंद्र मोदी उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
11 Jul 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
टॉप सीड ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने साल के तीसरे टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विम्बलडन में महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में 8वीं सीड चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लिसकोवा को 3 सेटों तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6, 6-3 से हराया।
11 Jul 2021 01:28PM,by: Vikash Kumar
लियोनल मेसी की अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2021 जीत लिया है। फाइनल में अर्जेंटीनी टीम ने आर्क राइवल्स ब्राजील को 1-0 से हराया। टीम करीब 28 साल बाद चैंपियन बनी है। पिछली बार उन्होंने यह खिताब 1993 में जीता था। स्टार स्ट्राइकर मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीनी टीम पहली बार चैंपियन बनी है। यह मेसी का पहला इंटरनेशनल ट्रॉफी भी है। एंजल डि मारिया ने 21वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा।
11 Jul 2021 01:07PM,by: Vikash Kumar
करीना कपूर बीते हफ्ते अपनी एक तस्वीर के चलते खूब ट्रोल हुई थीं। इस तस्वीर में करीना योगा करती हुई नजर आईं। करीना इस तस्वीर के चलते इस हफ्ते भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं। करीना कपूर को लोगों ने बूढ़ी, दादी और पता नहीं क्या-क्या कह डाला। वही हाल ही में सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस के कई पोस्टर जारी किए गए थे। पोस्टर में सैफ अली खान का लुक देखने के बाद ट्रोलर्स ने उनकी खूब खिंचाई की। लोगों का कहना था कि वो सच में भूत लग रहे हैं।
11 Jul 2021 01:07PM,by: Vikash Kumar
एक बार फिर आरोग्यधाम परिसर में संघ पदाधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय की बैठक हुई। उन्होंने मंदिर निर्माण के चल रहे कामों की जानकारी दी। संघ पदाधिकारियों ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर उठे सवालों के बारे में राय से सवाल जवाब किए। कुछ ऐसी भी चर्चा है कि ट्रस्ट में कुछ फेरबदल भी किया जा सकता है।
11 Jul 2021 12:32PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


