11 Jul 2021
उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी बीजेपी ने अपना परचम लहाराया है। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बता दें कि राज्य में 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 635 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। कुछ सीटों पर सपा के उम्मीदवार भी विजयी हुए हैं।
11 Jul 2021 03:30AM,by: Vikash Kumar
भारतीय शोधकर्ताओं ने एक खास किस्म के चमकीले तारे का पता लगाने में सफलता हासिल की है। यह सुपरनोवा तारा किसी दूसरे स्रोत की ऊर्जा से प्रकाशमान होता है। साथ ही इसकी मैग्नेटिक फील्ड भी काफी शक्तिशाली है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। इस तरह के सुपरनोवा को सुपरल्यूमिनस सुपरनोवा कहा जाता है और यह बेहद दुर्लभ होते हैं। मंत्रालय का कहना है कि इस सुपरनोवा का गहराई से अध्ययन ब्रह्मांड के रहस्यों को सुलझाने में मददगार हो सकता है।
11 Jul 2021 03:06AM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की धर्मपत्नी ऋचा जोगी के अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया है। समिति ने सभी पक्षों की सुनवाई करने के बाद यह फैसला लिया है। समिति के फैसले के मुताबिक ऋचा जोगी के पिता क्रिश्चियन थे।
11 Jul 2021 03:05AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान के आधे से अधिक हिस्से पर कब्जा जमा चुके तालिबान को लेकर चीन टेंशन में था, लेकिन इस बीच पाकिस्तान के दोस्त ने ड्रैगन से भी दोस्ती का ऐलान कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान ने कहा है कि वह चीन को अफगानिस्तान का दोस्त मानता है और शिनजियांग प्रांत में उइगर इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देगा। इसके अलावा चीन के निवेश की सुरक्षा का भी वादा किया है।
11 Jul 2021 02:30AM,by: Vikash Kumar
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तरह यूपी ब्लाॅक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। 825 सीटों में से 735 सीट पर बीजेपी ने ब्लाॅक प्रमुख के प्रत्याशी दिए थे, उसमें से 648 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत गए हैं। वहीं कई सीटों पर सपा ने भी कब्जा किया है। मतदान के दौरान कई जिलों में बवाल भी हुआ।
11 Jul 2021 02:00AM,by: Vikash Kumar
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने हाल ही में तीन देशों- भूटान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मैक्सिको में अपने ट्रेडमार्क का पंजीकरण कराया है। यह विश्व स्तर पर "खादी" ब्रांड की पहचान की रक्षा करने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। इन देशों के अलावा, केवीआईसी के ट्रेडमार्क आवेदन दुनिया भर के 40 देशों में लंबित हैं जिनमें अमेरिका, कतर, श्रीलंका, जापान, इटली, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ब्राजील और अन्य शामिल हैं।
11 Jul 2021 01:59AM,by: Vikash Kumar
भारतीय वायुसेना के एक विमान में शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एहतियात के तौर पर विमान को केरल के हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार वायु सेना का विमान नियमित उड़ान पर था। इसी दौरान विमान में कुछ तकनीकी खराबी के बारे में पता चला।
11 Jul 2021 01:31AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





