12 Apr 2021

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूली बच्चों को कोरोना संक्रमण काल में भी मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के चलते शालाओं के बंद रहने की अवधि 01 मार्च से 30 अप्रैल तक कुल 40 शालेय दिवसों का भी पूर्व की तरह मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन स्कूली बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरण किया जाएगा। सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधानुसार स्कूल में अथवा घर-घर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान बच्चों या पालकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखी जाएगी। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

12 Apr 2021 04:57AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

जगदलपुर : मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चैत्र नवरात्र के दौरान भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जगदलपुर तहसीलदार एवं टेम्पल कमेटी के व्यवस्थापक ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र पर्व 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मनाया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 (नोवेल कोरोना वायरस) महामारी के द्वितीय चरण के विस्तार को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बस्तर द्वारा धारा 144 घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से मांई दन्तेश्वरी मंदिर जगदलपुर में चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्वालुओं, आम नागरिकों के प्रवेश पर भी यह आदेश प्रभावशील रहेगा।

12 Apr 2021 04:57AM,
by: Thaneshwar sahu