12 Jun 2021
कोरोना से जुड़ी राहत सामग्री पर मंत्री समूह की सिफारिशों को आज GST काउंसिल ने स्वीकार कर लिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी काउंसिल ने ब्लैक फंगस की दवा को टैक्स फ्री करने को मंजूरी दी. वहीं कोरोना से जुड़ी कई अन्य चीजों पर कर की दर को कम कर दिया. देश में अभी भी कोरोना के असर को देखते हुए जीएसटी काउंसिल की ये 44वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही है. बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और वित्त मंत्रालय के अधिकारी मौजूद हैं.
12 Jun 2021 10:46AM,by: Vikash Kumar
चार साल के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन जेल से बाहर उनके साथ मना रहे हैं। उनकी इच्छा को पूरा करते हुए पार्टी नेतृत्व ने बिहार के सभी पंचायतों और प्रखंडों में गरीब, भूखे और अनाथों को खिलाने के लिए "लालू रसोई" का आयोजन किया है।
12 Jun 2021 10:24AM,by: Babuaa Desk
लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की एक नेता की शिकायत के बाद फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना पर देशद्रोह का आरोप लगाया कि उन्होंने एक टीवी बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में सीओवीआईडी -19 के बारे में "झूठी खबर" फैलाई।सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं।
12 Jun 2021 10:23AM,by: Babuaa Desk
कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दिल्ली में 1,200 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया। दिल्ली पुलिस के साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 1,260 चालान काटे गए जिनमें से 1,068 चालान मास्क नहीं लगाने और 192 चालान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर काटे गए। पुलिस ने 19 अप्रैल से 11 जून के बीच कुल 1,29,590 चालान काटे। पुलिस ने बताया कि 1,09,075 चालान मास्क नहीं लगाने, 18,790 चालान सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने ,1,532 चालान बड़ी सभाएं करने, 72 चालान शराब पीने, पान और तंबाकू खाने पर काटे गए।
12 Jun 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
राइमा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी और सिजलिंग फोटोज शेयर करती रहती हैं. राइमा ने हाल ही में वेब सीरीज 'द लास्ट आवर' में मुख्य भूमिका निभाई है.
राइमा ने अपने होम एप्लाइंसेज के साथ एक फोटोशूट कराया है. जिसमें एक तस्वीर में वह फ्रिज खोलकर उसके सामने बैठी हुई हैं. इस फ्रिज वाली तस्वीर को देखकर जहां कुछ लोग राइमा की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ने उनकी टांग खींचनी शुरू कर दी है. राइमा बिकिनी पर एक स्टॉल लपेटे हुए हैं, जिसके साथ वह हाई हील पहने हुए हैं. वह इस ड्रेस में अपने घुटने मोड़कर बैठी हुई हैं. इस पोज को देखकर लोगों ने 'खुले में शौच' जैसे कमेंट करने शुरू कर दिए. देखिए कमेंट्स...
12 Jun 2021 09:57AM, by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




