12 Jun 2021
जम्मू-कश्मीर के सोपोर के आरामपोरा में नाका पर आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया है। इस आतंकवादी हमले में दो पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की जान चली गई जबकि दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।
12 Jun 2021 08:33AM,by: Imran Khan
लगातार दो दिनों से बारिश के बाद मुंबई के निवासियों को शुक्रवार सुबह थोड़ी राहत मिली और शहर तथा उसके उपनगरों में बारिश बंद हुई। हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई और इसके पड़ोसी क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने रविवार शाम में एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।विभाग ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों के लिए भी ऐसा ही रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे के कुछ स्थानों में शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है।
12 Jun 2021 08:03AM,by: Imran Khan
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर अभी भी बरकरार है, हालांकि इसकी रफ्तार पहले के मुकाबले बहुत धीमी हो चुकी है। ऐसे में जोर--शोर जारी टीकाकरण अभियान ही इस महामारी से बचने का एक विकल्प दिखाई पड़ता है।दो डोज में दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चीफ मेडिकल एडवाइजर डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि दोनों डोज के बीच गैप बढ़ाने से लोगों में कोविड-19 वेरिएंट्स से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
12 Jun 2021 08:02AM,by: Imran Khan
आसाराम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के पिता ने अपने परिवार के सदस्यों की जान को खतरा होने का अंदेशा जताते हुए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है. कि आसाराम की जमानत याचिका निरस्त कर दी जाये. बता दें की आसाराम ने जमानत याचिका दायर की है जिसमे आसाराम ने अपनी सजा निरस्त करने और अंतरिम जमानत की मांग की है.
12 Jun 2021 08:02AM,by: Babuaa Desk
भारत के वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को ओवरटाइम भत्ता और यात्रा जैसे "परिहार्य, बेकार और नियंत्रणीय" खर्चों में कटौती करने के लिए कहा है, यह कोविड कारणो से हो रहे राजकोषीय घाटे को कम करने के रूप में एक जरुरी कदम है वित्त मंत्रालय ने सरकारी विभागों को खर्चों में कटौती करने कहा
12 Jun 2021 07:07AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






