13 May 2021
कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, साथ में देगी छात्रवृृृत्ति भी,छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना कोविड से अनाथ हुए बच्चों को देगी संरक्षण, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश में मिलेगी ऐसे बच्चों को प्राथमिकता।
13 May 2021 02:37PM,by: Vikash Kumar
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कोरबा जिला मुख्यालय में कोरोना सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच के लिए वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इस नए लैब को मिलाकर अब प्रदेश के 11 शासकीय लैबों में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा हो गई है। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसकी सुदृढ़ व्यवस्था के लिए नए आरटीपीसीआर जांच केंद्र और ट्रू-नाट लैबों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में पिछले दो हफ्तों में चार नए वायरोलॉजी लैब शुरू हुए हैं।
13 May 2021 02:08PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ के अंचल क्षेत्रों की स्थिति गंभीर हो रही है। संक्रमण दर 300 फीसद तक बढ़ी। अप्रैल की तुलना में मई के पहले सप्ताह में पाजिटिविटी दर में कमी आई है, लेकिन यह गिरावट केवल शहरी क्षेत्र में देखने को मिल रही हैं। अप्रैल में शहरी क्षेत्र में कोरोना का तेजी से प्रसार हुआ। शहरी क्षेत्र के अस्पतालाें में आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर के लिए लोगों को भटकना पड़ा। उस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में नजर आई।
13 May 2021 02:05PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने की माताजी व श्री नरसिंह राव ठोकने की धर्मपत्नी सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती शांता ठोकने का 13 मई 2021, गुरुवार को धमतरी के एक निजी अस्पताल में दु:खद देहावसान हो गया। कोविड एसओपी के तहत धमतरी में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. श्रीमती ठोकने अपने पीछे तीन पुत्रों व एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।
13 May 2021 01:22PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





