13 May 2021
धमतरी : कोविड-19 वायरस के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के नियंत्रण एवं सघन टीकाकरण पर विशेष तौर पर बल देने के उद्देश्य से कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने आज शाम जिले के चारों विकासखण्ड की 26 ग्राम पंचायतों के सरपंच-सचिवों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के प्रसार के कारणों पर सविस्तार जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सरपंच-सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के फैलाव का सबसे बड़ा कारण जानकारी का अभाव है। कोरोना के लक्षण दृष्टिगोचर होने पर भी लोगों ने टेस्ट कराने के बजाय इसे छुपाकर अथवा हल्के में लेकर नीम-हकीम से अपना इलाज कराते रहे, वह भी बिना सतर्कता या सावधानी बरते। उन्होंने कहा कि हमारी चुनौती कोविड-19 से कम, लोगों की अज्ञानता से अधिक है।
13 May 2021 07:35AM,by: Thaneshwar sahu
छत्तीसगढ़ में सोमवार से शराब की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी जारी है। प्रदेश में दो दिनों में मदिरा प्रेमियों द्वारा तकरीबन 07 करोड़ रुपए की शराब ऑर्डर किया है। लेकिन अब तक ऑर्डर की गई शराब की 50 प्रतिशत भी डिलीवरी नहीं हो पाई है। जिसके कारण मदिरा प्रेमियों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
13 May 2021 07:34AM,by: Vikash Kumar
रायगढ़ : कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में संसाधनों की व्यवस्था का कार्य लगातार किया जा रहा है। ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के साथ ही जरूरी मशीनरी की व्यवस्था लगातार की जा रही है। इसी क्रम में 50 बाईपेप मशीनें हैदराबाद से पहुंची हैं। इसके लिये कलेक्टर भीम सिंह लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि इन मशीनों को रायगढ़ में मेडिकल कालेज एमसीएच एवं केआईटी के साथ खरसिया, सारंगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा विकासखंड में तैयार किये गए कोविड केयर सेंटर में दिया जाएगा। जिससे कोविड के गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी हो। यह एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग वेंटिलेटर के समान ही उन मरीजों के लिए किया जाता है जिनके फेफड़े पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नही खींच पा रहे हैं। इन मशीनों के आने से कोरोना के गंभीर मरीजों के उपचार से जुड़ी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।
13 May 2021 07:28AM,by: Thaneshwar sahu
साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन कुछ दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे. वहीं अब क्वारंटीन रहने के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से दी है. उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो काफी इमोशनल कर देने वाला है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस अल्लू अर्जुन के इस वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने कोरोना को दी मात
13 May 2021 06:57AM,by: Vikash Kumar
ईद के मौके पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहा। ऐसे में BSE हो या NSE दोनों में आज कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा Forex में भी आज कारोबारी नहीं होगा। Mcx में भी छुट्टी रहेगी। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे सेंसेक्स 471 अंक लुढ़क गया था और निफ्टी 14,700 अंक से नीचे आ गया।
13 May 2021 06:38AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



