13 Jun 2022
भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार गौतम अदाणी का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अमीरों की किसी लिस्ट में शामिल होने या कमाई के रिकॉर्ड के लिए नहीं, बल्कि विदेश में एक प्रोजेक्ट की वजह से। दरअसल, श्रीलंका के सिलॉन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) के अध्यक्ष ने संसदीय समिति के सामने पेशी के दौरान आरोप लगाया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट को अदाणी को दिलाने के लिए राजपक्षे सरकार पर दबाव बनाया था।
13 Jun 2022 08:50AM,by: Imran Khan
प्रवर्तन निदेशालय-ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर से निकलते समय ही रोक दिया। यहां भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच कांग्रेस नेता नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। सभी को गिरफ्तार कर बसों में बिठा लिया गया। वहां से सभी को अलग-अलग थानों में ले जाया गया है। विकास के साथ धक्का-मुक्की भी हुई
13 Jun 2022 08:16AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताया है। उन्होंने कहा, कानून का राज कहां है। यहां तो तानाशाही चल रही है। सेंट्रल एजेंसीज का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने लोगो को बचाने का काम किया जा रहा है। विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया तानाशाही
13 Jun 2022 08:13AM,by: Imran Khan
प्रवर्तन निदेशालय-ED के बाहर प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस की तीखी नाेंकझोंक भी हुई। बघेल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे ही एक प्रदर्शन में शामिल रायपुर से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय को भी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
13 Jun 2022 07:54AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के बेथुआदहारी रेलवे स्टेशन पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ भाजपा नेताओं की टिप्पणी का विरोध कर रहे लोगों ने एक लोकल ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि हमले के कारण लालगोला लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं l उत्तर 24 परगना और मुर्शिदाबाद जिलों में भी हिंसा की खबर है।
13 Jun 2022 07:19AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









