13 Jun 2022

Generic placeholder image

राजधानी में लगातार कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। दिल्ली के 11 में से 6 जिलों में संक्रमण दर 2 फीसदी के पार हो गई है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए 31 मई से छह जून तक के आंकड़ों से हुआ है। दक्षिणी और मध्य दिल्ली में सबसे अधिक मरीज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। यही वजह है कि ये दोनों जिले यलो जोन में पहुंच गए हैं।।। राजधानी में बीते एक सप्ताह से लगातार संक्रमण दर बढ़ रहा है। बीते एक जून को जहां नए मामलों की संख्या 368 थी, वह 11 जून तक 795 पर पहुंच गई है। वहीं, बीते 11 दिनों में संक्रमण दर भी 1.7 फीसदी से 4.1 फीसदी पर पहुंची है। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार कोरोना नियमों में लापरवाही व एक शहर से दूसरे शहरों में घूमने के लिए पहुंच रहे लोगों की वजह से संक्रमण को रफ्तार मिल रही है।

13 Jun 2022 01:13AM,
by: Imran Khan