14 May 2021
कोरबा के सिपेट स्थित कोविड अस्पताल से भागने वाले बलात्कार के कैदी को पुलिस ने तत्पतरा दिखाते हुए फिर से पकड़कर कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पाली थाना क्षेत्र में आरोपी अपहरण और बलात्कार के मामले में जेल में बंद था। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत ठीक नहीं था। कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसकी रिपोर्ट पाॅजीटीव आई लिहाजा उपचार हेतु उसे सिपेट में दाखिल कराया गया था। पिछले दिनों हुई बारिष के दौरान रात करीब 12 बजे वह मौका पाकर भाग गया था। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे दूसरे दिन कटघोरा थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया,जिसके खिलाफ अन्य धाराएं जोड़कर जरुरी कार्रवाई की जा रही है। सिपेट कोविड अस्पताल से भागने वाला कैदी गिरफ्तार
14 May 2021 10:30AM,by: Vikash Kumar
भारत में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-V के दाम आखिरकार तय कर लिए गए हैं. आयात की गई वैक्सीन की कीमत 948 रुपये प्रति डोज रखी गई है. हालांकि, इस कीमत में 5 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी अलग अलग से लगाया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि स्थानीय सप्लाई शुरू होने के बाद वैक्सीन की दरों में कमी आ सकती है.
14 May 2021 09:51AM,by: Vikash Kumar
देश में पहली बार कोरोना वैक्सीन का विदेशी टीका लगाया गया है. रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका दीपक सप्रा को दिया गया है. उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया है. दीपक सप्रा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं. कोरोन के खिलाफ लड़ाई में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन पहले से लोगों को लगाई जा रही है ऐसे में तीसरी वैक्सीन आने से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत को और ज्यादा बल मिलेगा
14 May 2021 09:46AM,by: Vikash Kumar
रायपुर, राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर सभी वर्गों के श्रमिकों का मजदूरी भुगतान एकरूपता से किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है। ग्रामीण विकास मंत्रालय में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) के संयुक्त सचिव को लिखे पत्र में विभाग ने जानकारी दी है कि मनरेगा के तहत एक ही ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य वर्ग के श्रमिकों को मजदूरी भुगतान के लिए एफ.टी.ओ. जारी किया गया था। इनमें से केवल अन्य वर्ग को ही भुगतान हो रहा है। अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के श्रमिकों का भुगतान नहीं हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 तक मनरेगा में कार्यरत सभी वर्ग के श्रमिकों का मजदूरी भुगतान एक नोडल खाते से एन.ई.एफ.एम.एस. (NEFMS) के माध्यम से हो रहा था।
14 May 2021 09:27AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








