14 May 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है. यानी अब 9.5 करोड़ किसान परिवारों के खाते में (बैंक अकाउंट में) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के 2000 रुपये पहुंच जाएंगे. दिसंबर 2018 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत देश के छोटे व सीमांत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिल सकता है जिनके पास 2 हेक्टयर या उससे कम खेती की जमीन हो.
14 May 2021 07:43AM,by: Vikash Kumar
कोरबा : जिले की दीपका और गेवरा की कोयला खदानों में कोविड नियमो और प्रोटोकाल के पालन की जांच के लिए प्रशासन की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन पर एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के अस्थाई कार्यालय सह परिसर को सील कर दिया गया। जबकि पंाच अन्य को नोटिस जारी कर दो दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गये।
14 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुन्द : कोरोना काल में महासमुंद जिले के लिए अच्छी खबर है। जिले के पिथौरा विकासखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित किए जाने को शासन से मंजूरी मिली है। ऑक्सीजन प्लांट मशीनें जल्द होगी इंस्टाल, 30 बेड पर पाइप लाइन के जरिए पहुंचेगा ऑक्सीजन। पाइप युक्त बिस्तर का निर्माण छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन (सीजीएमएससी) द्वारा किया जाएगा।
14 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
ऐसे में जब राज्य कोरोना वायरस के टीकों की कमी से जूझ रहे हैं, केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि अगस्त से दिसंबर के बीच पांच महीनों में देश में दो अरब से अधिक खुराक उपलब्ध होंगी, जो पूरी आबादी के टीकाकरण के लिए पर्याप्त होंगी. नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने यह भी कहा कि रूस का कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक V अगले सप्ताह तक उपलब्ध होने की संभावना है.
14 May 2021 06:29AM,by: Vikash Kumar
भारत कोविड-19 महामारी की दूसरी घातक लहर से जूझ रहा है और ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी भी संकट से लड़ने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में काम करने वाले 14 डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों ने प्रशासन अधिकारियों द्वारा ‘दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न’ का आरोप लगाया है। हालांकि, डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि ‘जब तक इस्तीफे के बारे में जिला मजिस्ट्रेट और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ बातचीत चल रही है, तब तक वे अपने कोरोना से संबंधित काम को प्रभावित नहीं होने देंगे’।
14 May 2021 06:29AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



