14 Dec 2020
रायपुर : छत्त्तीसगढ़ में पंजीयन विभाग द्वारा जमीन के दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन का कार्य एनआईसी पुणे द्वारा विकसित एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर को लागू किया जा रहा है। एनआईसी पुणे द्वारा इस सॉफ्टवेयर को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी कस्टमाईज किए जाने के बाद शासन से प्राप्त अनुमति के उपरांत, पायलट रन के रूप में उप पंजीयक कार्यालय धमतरी में 15 दिसम्बर 2020 से आरंभ किया जा रहा है।
14 Dec 2020 04:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर ; मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सूरजपुर के डीएव्ही पब्लिक स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 304.58 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 131.86 करोड़ रुपये के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण तथा 172.71 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
14 Dec 2020 04:30PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। अजीत जोगी छात्र मोर्चा के आंदोलन का बड़ा असर देखने को मिला है। स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) ने 15 दिसंबर से होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के ऑफलाइन परीक्षा को स्थगित कर दिया है। सीएसवीटीयू ने इसके लिए एक लेटर जारी कर यह जानकारी दी। इस फैसले में छात्रों में खुशी की लहर है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू और जोगी छात्र मोर्चा के छात्र नेता नजीब अशरफी के नेतृत्व में छात्रों ने ऑफलाइन परीक्षा को रद्द करने और ऑनलाइन परीक्षा की मांग के लिए मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। जिसमें छात्रों की पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई थी। सोमवार को सीएसवीटीयू ने बाकायदा पत्र जारी कर सभी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। फैसले पर अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर लाखों छात्र को न्याय मिला है।
14 Dec 2020 04:02PM,by: Thaneshwar sahu
कोण्डागांव :जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आबकारी सलाहकार समिति की बैठक आहूत की गई थी। बैठक के एजेण्डा में देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के लिए व्यवस्थापन प्रणाली, देशी-विदेशी मदिरा की ड्यूटी दरें, दुकाने बंद करना/स्वरूप में परिवर्तन करना/अन्यत्र स्थानांतरित करना, देशी मदिरा दुकान की अवस्थिति। देशी मदिरा दुकान कोण्डागांव को माकड़ी ब्लॉक में व देशी मदिरा दुकान केशकाल को बड़ेराजपुर ब्लॉक में कम्पोजिट शॉप के रूप में स्थानांतरित करने, भण्डारण-भाण्डागार के खोलने एवं बंद करने, सीलबंद बोतलों में देशी मदिरा प्रदाय का अनुपात, इश्यू प्राईस की दर एवं कांच की बोतल की कीमत, शुष्क दिवस, देशी मदिरा की तेजी, देशी-विदेशी मदिरा दुकानों के खुलने का समय, मदिरा दुकानों में अहाता अनुज्ञप्ति, फुटकर विक्रय दरों का निर्धारण, एफ.एल.3 होटल बार अनुज्ञप्ति, विदेशी मदिरा के सीलबंद बोतलों में आयात एवं देशी-विदेशी मदिरा के विनिर्माण के लिए आरएस/ईएनए के आयात पर शुल्क, विभिन्न प्रकार की अनुज्ञप्तियों के लिए लायसेंस फीस एवं शुल्क निर्धारण, छत्तीसगढ़ आबकारी देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री के अनुज्ञापनों के व्यवस्थान नियम, 2018 में परिवर्तन/संशोधन के संबंध में इत्यादि बिन्दु शामिल थे। बैठक में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि चूंकि सड़क, जंगल के किनारे अथवा ढाबे जैसे सार्वजनिक स्थानों में मदिरा सेवन पर प्रतिबंध है। अतः इसके उल्लंघन पर विभागीय अधिकारी कड़ी कार्यवाही करें। इसके साथ ही सभी मदिरा दुकानों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये क्योंकि अकसर देखा गया है कि मदिरा दुकानों के आस-पास उपयोग की गई सामग्रियों यथा खाली बोतलें, डिस्पोजल इत्यादि यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है, साथ ही वनों, बगीचों में मदिरा सेवन के पश्चात् आसामाजिक तत्वों द्वारा खाली बोतलों को वहीं नष्ट कर दिया जाता है इन फूटे हुए बोतलों से वन्य पशु एवं ग्रामीणों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके लिए वन प्रबंधन समितियां ऐसे तत्वों के खिलाफ अवश्य जुर्माना लगायें। इसके अलावा उन्होंने मदिरा के निर्धारित मूल्य से अधिक अनाप-शनाप वसूलने पर दुकानों में पुलिस विभाग और एसडीएम को दबिश देने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएन कश्यप, जिला आबकारी अधिकारी आशिष कोसम सहित सहालकार समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
14 Dec 2020 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर लाखे नगर क्षेत्र की श्रीमती जाहिदा बेगम को पिछले कुछ दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी। रिजवाना मेमन को पैर में दर्द था। पापड़ पैकिंग का काम करने वाली रामकोर को भी दर्द महसूस हो रहा था। ये सभी महिलाएं अपने उपचार के लिए अस्पताल तो जाना चाहती थी, लेकिन कार्य की व्यस्तता की वजह से नहीं जा पा रही थी। इनके घर के पास जब मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची तो इन सभी की बीमारी मानों दूर ही हो गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रीमती जाहिदा, रिजवाना सहित आसपास की महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां दी तो सभी को बीमारी से राहत मिली। पहले छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल न जा पाने वाली इन महिलाओं ने कई बार निजी अस्पताल का चक्कर भी काटा और अपने पैसे भी खर्च किए। अब जबकि इन्हें घर के पास ही मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम से इलाज मिल गया है और ठीक भी हो गए हैं तो वे सरकार का आभार जताना नहीं भूलती।
14 Dec 2020 03:26PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर स्थित राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकपुर में आयोजित कार्यक्रम में 633 करोड़ 88 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें 559 करोड़ 84 लाख रूपए लागत के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 74 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सीतापुर में उद्यानिकी महाविद्यालय तथा मैनपाट में बायोडायर्वसिटी पार्क खोलने, दरिमा एयरपोर्ट प्रारंभ करने तथा विकासखण्ड मुख्यालयों से संभाग को जोड़ने वाली सभी सड़कों का उन्नयन की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरगुजिहा मांदर देकर सम्मानित किया गया।
14 Dec 2020 02:56PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








