16 Jul 2021

Generic placeholder image

दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूरे देशवाशियों को ICAR के 93 वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। श्री तोमर वर्चुअल माध्यम की मदद से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि "कोविड-19 की प्रतिकूल परिस्थिति में भी हमारे देश के किसानों की कड़ी मेहनत और वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अनुसंधान के कारण ही इस संकट की घड़ी में भी कृषि क्षेत्र देश की विशाल जनसंख्‍या एवं पशुधन का भरण-पोषण करने में पूरी तरह से सक्षम व पूरी तरह ताकतवर साबित हुआ है।" उन्होंने कृषि क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए सभी श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी लोगों को बधाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने 'किसान सारथी' नामक सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) आधारित इंटरफेस मंच भी जारी किया, जो राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के साथ स्थानीय स्तर पर कृषि का समर्थन करने के लिए एक बुद्धिमतापूर्ण/कुशल ऑनलाइन कृषि प्रौद्योगिकी मंच है।

16 Jul 2021 12:45PM,
by: Anurag patel
Generic placeholder image

पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना नोट सौंप दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिया गांधी जल्द ही इसको लेकर कोई फैसला लेंगी. सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि सुरक्षा का जो भाव पंजाब के लोग मांगते हैं, वह कांग्रेस द्वारा ही दिया जाता है. लोग राज्य में शांति के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हैं. लोग प्रयोग नहीं करना चाहते. जब भी उन्होंने अकालियों का साथ दिया, अव्यवस्था फैल गई. क्या अमरिंदर सिंह कुछ फैसलों से नाराज हैं, इस सवाल के जवाब में रावत ने कहा, “अगर कोई कम्युनिकेशन गैप है तो मैं उसे देखने के लिए यहां हूं.”

16 Jul 2021 12:45PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सफलता को देखते हुए तमिलनाडु ने अपने प्रदेश में भी ऐसी ही व्यवस्थाएं करने की बात कही है। तमिलनाडु के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धान उपार्जन व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में इन योजनाओं के क्रियान्वयन और नवाचारों को लेकर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने तमिलनाडु में भी इन योजनाओं को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर लागू करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरु करने की बात कही है। बैठक में तमिलनाडु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के आयुक्त डॉ. आनंदकुमार और मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री व्ही.राजारमण, छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के विशेष सचिव श्री मनोज कुमार सोनी, मार्कफेड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और राशन-प्रणाली को अपनाएगा तमिलनाडु

16 Jul 2021 12:39PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

प्रदेश के श्रमिकों से अब किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की तेरहवीं बैठक श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने निर्देशित किया कि श्रमिकों से पंजीयन की राशि बिल्कुल न ली जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शासन की विभिन्न योजनाओं से श्रमिकों और उनके परिवारों को प्रदान की जाने वाली राशि, छात्रवृत्ति की राशि सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में (डीबीटी) अंतरण करें। उन्होंने श्रमिकों के पंजीयन शुल्क का वहन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल को करने के निर्देश दिए।

16 Jul 2021 12:39PM,
by: Vikash Kumar