16 Jul 2021
राजधानी रायपुर में कुछ अरसे पहले ही तालाब का सौंदर्यीकरण योजना के तहत तालाब को भारी मशक्कत के बाद सफाई कराया था किन्तु लोगों ने एक बार फिर पढ़े लिखे लोगो ने स्वच्छ तालाब में गंदगी फेंकना शुरू कर दिया है। बीच शहर के इस जल स्त्रोत की स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी थी। आने जाने वाले लोग संभ्रांत कूड़ा-करकट तालाब में ही फेंक रहे हैं l इस ओर न तो जिम्मेदारों का ध्यान है ना ही वहां के चौपाटी संचालकों का। इसकी इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन... शहर के नागरिक ही नहीं चाहते तालाब स्वच्छ रहे
16 Jul 2021 12:10PM,by: Vikash Kumar
भारतीय रेल, हावड़ा स्टेशन के पास की जमीन को बेचने वाली है। यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है। रेलवे ने फंड जुटाने के मकसद से ये फैसला लिया है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है और हुगली नदी के किनारे है। अधिकारियों ने बताया कि इसका आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे नीलामी पर रखा जाएगा। भारतीय रेल को फंड की जरूरत, हावड़ा स्टेशन के पास की बेचेगी जमीन
16 Jul 2021 12:04PM,by: Vikash Kumar
पेंशनधारकों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने बैंकों से कहा है कि पेंशनधारकों की पेंशन पर्ची को व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर भेज सकते हैं। आदेश के मुताबिक पेंशनधारकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है। डीआर के बाद आई एक और अच्छी खबर, पेंशनधारकों को होगा फायदा
16 Jul 2021 12:03PM,by: Vikash Kumar
अभिनेता रघुबीर यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा खड़गे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। अब पूर्णिमा ने रघुबीर पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें एलिमनी के पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस बारे में रघुबीर यादव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रघुबीर यादव पर पत्नी ने लगाया "एलिमनी’ नहीं देने का आरोप
16 Jul 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में दो कार्यकर्ताओं के बीच आपस में मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हालत यह हो गई कि एक कार्यकर्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित कार्यकर्ता की तरफ से थाना सिहानी गेट में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ मामला पार्टी हाईकमान के पास पहुंच गया है। अभी तक इस मामले में पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
16 Jul 2021 10:59AM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड के बाद अब कर्नाटक में बदलाव की आहट शुरू हो गई है. येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को दिल्ली बुलाया गया है. येदियुरप्पा आज शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे. इसके बाद आज शाम या कल वह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं.
16 Jul 2021 10:13AM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर में समय समय पर यातायात नियम से लोगो को अवगत कराने के लिए अलग अलग उपाय किए जाते है। यहां तक कि चौक चौराहों पर नियमो के पालन के लिए ट्यून भी बजाया जाता है। वहीं ऑटो रिक्शा चालक सभी नियमो को ताक में रखकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। यह फोटो बबुआ रिपोर्टर द्वारा ली गई है। जिसमे ऑटो चालक बीच रास्ते में ऑटो खड़ा कर सवारी ढूंढ रहा है जिससे आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ रहा।
16 Jul 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



