17 Mar 2024
केंद्रीय चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में होने वाले विधानसभा चुनावों के परिणाम की तारीख बदल दी है। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों का ऐलान करते हुए बताया था कि लोकसभा और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणाम 4 जून को ही आएंगे। लेकिन आयोग ने अब इसमें बदलाव किया है। अब अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 जून को आएंगे। बता दें कि लोकसभा चुनावों के साथ अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों के नतीजों की बदली तारीख
17 Mar 2024 11:51AM,by: Tikendra Sinha
नोएडा पुलिस ने रविवार 17 मार्च को यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई थी। पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश का नाम सामने आया था। एल्विश के खिलाफ नोएडा में केस दर्ज किया गया था। यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार..
17 Mar 2024 11:51AM,by: Vinay Jha
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. 14 साल पहले दर्ज किए गए एक मामले में लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू, जानिसार अख्तर, रीति देशलहरा सहित अन्य नेताओं को बरी कर दिया. जानकारी के मुताबिक मामला साल 2009 का है. उस वक्त छत्तीसगढ़िया बेरोजगारों की भर्ती की मांग को लेकर जेपी सीमेंट के सामने प्रदर्शन हुआ था. तब वर्तमान में कांग्रेस के दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी, तत्कालीन छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के नेता राजेंद्र साहू, जानिसार अख्तर, घनाराम साहू, शंकर साहू, रीति देश लहरा, बसंत गायकवाड, महेंद्र साहू, जितेंद्र कुमार सपहा, प्रकाश शर्मा, मेघनाथ आदि ने धरना प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया था. कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी..
17 Mar 2024 11:50AM,by: Vinay Jha
गर्मी बढ़ने से नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में सैलानियों की संख्या घट चुकी है। मार्च के तीसरे सप्ताह में ही गिनती के सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। जबकि जनवरी में 46 हजार 543 और फरवरी में 23 हजार 175 सैलानी यहां पहुंचे। लगातार बढ़ रहे शहर के तापमान से मार्च में ही सैलानियों ने यहां आना कम कर दिया है। पुरखौती मुक्तांगन में सैलानियों की संख्या घटी..
17 Mar 2024 11:50AM,by: Vinay Jha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







