17 Apr 2023

Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यो का लोकार्पण और भूूमिपूजन किया गया। श्री बघेल ने 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नगरनिगम रायपुर के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यो का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यो को शहर वासियों को समर्पित भी किया।

17 Apr 2023 09:17AM,
by: Tikendra Sinha