17 Apr 2023

Generic placeholder image

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से सारंगढ़ के मासूम भावेश के हृदय का सफल इलाज किया गया है। सारंगढ़ के चिरायु दल द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान भावेश के हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला था। चिरायु दल ने शासकीय प्राथमिक शाला कलमी में पढ़ने वाले भावेश को आगे की जांच के लिए रायपुर रिफर किया था। इलाज में आने वाले बड़े खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार को चिरायु योजना के अंतर्गत उपचार के लिए प्रेरित किया। रायपुर के एसएमसी अस्पताल में 23 मार्च को भर्ती होने के बाद 1 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। अब उसकी सेहत में काफी सुधार है।

17 Apr 2023 03:14AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महादेव घाट रोड स्थित सतनाम भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ मेहर समाज के प्रदेश स्तरीय सामाजिक एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महान संत श्री रविदास ने कर्म को ही पूजा कहा। कोई काम छोटा नहीं होता है। लोग अपने विचारों से छोटे होते हैं। भक्तिमार्ग में संत रविदास का नाम पूरी दुनिया में श्रद्धा से लिया जाता है। संतों ने लोगो को समानता के साथ जीने का मार्ग बताया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नया रायपुर में संत रविदास के नाम से चौक का नामकरण तथा रविदास की जयंती मनाने के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

17 Apr 2023 03:01AM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 17 अप्रैल को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है।  बघेल ने कहा है कि डॉ. राधाकृष्णन जी शिक्षा को एक मिशन मानते थे। उन्होंने एक आदर्श शिक्षक के रूप में अपने जीवन में शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को निभाया। उन्होंने समाज, धर्म, दर्शन का गहरा अध्ययन किया और कई पुस्तकंे लिखीं। डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन अपने पीछे ज्ञान और शिक्षा की अमूल्य धरोहर छोड़ गए हैं। उनके ज्ञानमूल्य भावी पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

17 Apr 2023 03:01AM,
by: Tikendra Sinha