17 Dec 2020
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ गुरूवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर तैयार की गई 9 हजार 100 वर्गफुट की विशाल रंगोली का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ में बनी इस 130 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी विशाल रंगोली ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया और उसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। गोल्डन बुक की आधिकारिक संवाददाता श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने समारोह में इसकी अधिकारिक घोषणा की। समारोह की शुरूआत में दो साल पूरा होने की खुशी में शंख, घंटी की ध्वनि के साथ 100 महिलाओं ने आरती की थालियों और दीपक से मुख्यमंत्री और पूरे मंत्रीमंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार...‘ से छत्तीसगढ़ महतारी की स्तृति की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य महिला आयोग को रंगोली के माध्यम से वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि पिछले साल चुनाव और इस साल कोरोना महामारी के बाद भी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में हमने कोई कमी नहीं की। हर चेहरे में इसकी खुशी और प्रसन्नता है। सभी ने अपनी खुशी व्यक्त करने के अलग-अलग तरीके अपनाए हैं। इसी क्रम में राज्य महिला आयोग द्वारा तैयार रंगोली ने वर्ल्ड रिकार्ड बना लिया है। छत्तीसगढ़ महतारी को इसी तरह सभी सजाएं,संवारें और खूब सेवा करें। छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड
17 Dec 2020 04:28PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1584 नए मामले सामने आए हैं वही 8 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा...
17 Dec 2020 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने सरायपाली के कांग्रेस विधायक केएल नन्द के दामाद को 21 किलो गांजा की तस्करी के आरोप गिरफ्तार किये जाने पर कहा है कि अब तो कांग्रेस का हाथ गांजा के तस्करों के साथ भी नज़र आ गया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी है तबसे ही अपराधी, तस्करों की चांदी कट रही है।
17 Dec 2020 03:52PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली और दुर्ग जिले सहित राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.15 बजे मुंगेली जिले के लालपुर तहसील स्थित ग्राम बंधवा (लालपुर धाम) पहुंचकर वहां गुरू धासीदास जयंती में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे कुम्हारी बस्ती में गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद श्री बघेल शाम 6.45 बजे राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर गुरू घासीदास कॉलोनी पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
17 Dec 2020 03:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम चंदखुरी में गौठान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने यहां वर्मी टेंक, अजोला टैंक, केंचुआ उत्पादन इकाई, गोधन वर्मी कम्पोस्ट, बकरी शेड, मशरूम उत्पादन इकाई और मुर्गी शेड का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी गौठान समिति के अध्यक्ष तानेश्वर साहू से गौठान की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। उन्होंने गौठान में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट के संबंध में भी उनसे जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गौठान में पीपल का पेड़ भी रोपा। मुख्यमंत्री ने गौठान में गाय की पूजा कर गाय को हरी चारा भी खिलाया। मुख्यमंत्री ने चंदखुरी में गौठान का निरीक्षण किया
17 Dec 2020 03:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ -बात है अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के’ थीम पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों में चार दिवसीय तथा जिला मुख्यालयों में दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ की झलक लोगों को सहजता से आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार के विगत दो वर्ष की विकास संबंधी उपलब्धियों की जानकारी भी मिल रही है। इस दौरान प्रदर्शनी देखने आए लोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री और साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है। ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में
17 Dec 2020 02:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की पहल पर राज्य के बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों के कृषि विकास तथा उनके पोषण स्तर में सुधार तथा कृषि उपजों के मूल्य संवर्धन द्वारा कृषकों की आय वृद्धि हेतु 1036 करोड़ रूपए की विश्व बैंक सहायतित 6 वर्षीय परियोजना ’चिराग’ को विश्व बैंक वाशिंगटन डी.सी.(यू.एस.) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
17 Dec 2020 02:40PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








