18 Jan 2021
रायपुर : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय का सोमवार को प्रथम धमतरी आगमन हुआ। श्री साय के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा के बस्तर प्रवास के दौरान कुरूद तथा धमतरी में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। धमतरी के घड़ी चौक में जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत हेतु एकत्र हुये। घड़ी चौक से भाजपा कार्यालय तक उनके काफिले के आगे युवामोर्चा के कार्यकर्ता नारे लगाते हुये बाइक रैली के रूप में चलते रहे। कार्यालय पहुंच कर उन्होंने कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की तथा प्रेस वार्ता भी ली। मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुये श्री साय ने प्रदेश कांग्रेस सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान 2 सालों में त्रस्त हो चुका है। प्रदेश में सैकड़ों किसान आर्थिक बदहाली के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। खनन माफियाओं और शराब माफियाओं के द्वारा प्रदेश में गुंडाराज चलाया जा रहा है आम जनता ही नही जनप्रतिनिधियों पर भी आयेदिन हमले हो रहे हैं। कांग्रेस के नेता व जनप्रतिनिधि सत्ता के मद में चूर होकर आमजनता पर अत्याचार कर रहे हैं। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुये हैं। स्थानांतरण के नाम पर भ्रष्टाचार का खुला खेल हो रहा है। सरकार अपने घोषणापत्र में किया कोई भी वादा पूरा करने में नाकाम रही है। किसानों के साथ धान खरीदी में दुश्मनों जैसा व्यवहार हो रहा है। बोनस की राशि का भुगतान किश्तों में किया जा रहा है। गिरदावरी के नाम किसानों का शोषण किया जा रहा है। बारदाने तक की व्यवस्था राज्य सरकार ने नही की है 50-60 रु के बारदाने का सरकार केवल 15 रु किसानों को लौटा रही है। सारी यातनाएं किसान को दी जा रही है। शराबबंदी के वादा करने वाली सरकार अवैध शराब बिकवा रही है।
18 Jan 2021 04:31PM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा : कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज यहां भारत माता चौक के समीप 32वां राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पर बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह विगत कई वर्ष पूर्व से राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। पूर्व में यातायात सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष 2021 में यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2021 में 32 वॉ सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 32वां राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ अवसर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के., आरटीओ अधिकारी देवांगन, डीएसपी अजीत ओगरे, श पानिक राम कुजूर, निमितेश सिंह, नेहा पवार, निरीक्षक मुकेश सोम सहित पुलिस जवान, वरिष्ठजन, आमनागरिक, फोर्स एकेडमी के जवान एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय यातायात सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के मूल उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने संबोधित करते हुए कहा बताया कि घटित सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में पाया गया है कि अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं लोगो में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का अभाव से होना पाया गया है। लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के लिए यातायात नियमों की जानकारी देने यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है,ताकि होने वाले सड़क दुर्घटना एवं मौतो में कमी लाई जा सके। यातायात सड़क सुरक्षा माह का आयोजन कर लोगो को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। जिससे लोग जागरूक होकर यातायात नियमों का पालन करते है, तथा होने वाले सड़क दुर्घटना में जन-हानि से बचाव होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के. ने भी संबोधित करते हुए दक्षिण भारत और छत्तीसगढ़ के यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बतलाया। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 2021 में यह अभियान एक सप्ताह नहीं बल्कि एक माह तक मनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगो को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जैसे हेलमेट रैली, पैदल रैली, नुक्कड़ नाटक, बेनर, पोस्टर, पाम्पलेट, ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं स्कूल, कालेजों में यातायात से संबंधित प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करना, वाहन चालकों का नेत्र, स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाना, परिवहन विभाग के सहयोग से लायसेंस बनवाना, ध्वनि एवं प्रदुषण मापक यंत्रों से वाहनों को चेक किया जाना, वाहनों में रेडियम पटटी लगाया जाना साथ ही गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित किये जाने के लिए प्रशंसा प्रत्र, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर प्रोत्साहित किया जाएगा साथ ही दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर संबंधित विभाग के सहयोग से सुधारात्क कार्यवाही किया जा रहा है। कबीरधाम जिले में वर्ष 2021 के लिए कुल 03 ब्लैक स्पॉटस एवं 06 ग्रे स्पॉटस का चिन्हांकन किया गया है, जिसमें संबंधित विभाग के सहयोग से सुधारात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने हेतु दुर्घटना जन्य क्षेत्रों का चिन्हांकन कर संबंधित विभाग के सहयोग से सुधारात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। आसपास के पेड़ों में रेडियम पटटी लगाई जाती है, लोगो को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है, जैसे-दोपहिया वाहन में हेलमेट लगाना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करना, मोटर सायकल में तीन सवारी न बैठाना, शराब पीकर वाहन चालन न करना, माल यान में सवारी न बैठाना। अधिकतर सड़क दुर्घटना आम रोड में घुमंतु मवेशियों के कारण भी होता है जिसे नगरीय प्रशासन के सहयोग से कांजी हाउस, गोकुल नगर भेजा जाता है साथ ही जिला पुलिस बल द्वारा समयान्तराल में आवारा पशुओं के गले एवं सींग में रेडियम पटटी लगाया जाता है। शहरी क्षेत्र के यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए भीड-भाड़ वाले स्थानों में व्यस्ततम आवागमन वाले स्थानों में, चौक-चौराहों में यातायात बल फिक्स पाईन्ट ड्यूटी लगाई जाती है। दिन के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश रोकने हेतु अलग-अलग स्थानों में यातायात बल की ड्यूटी लगाई जाती है।
18 Jan 2021 04:09PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे दिन आज सभी 97 सेशन साइट पर कोविड 19 वैक्सीनेशन हुआ। सभी जगह हेल्थ केयर वर्कर ने उत्साह से अपनी बारी का इंतजार कर टीके लगवाए । स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज के लिए पहले से 9278 शेडयूल्ड स्वास्थ्य कर्मियों में से 5280 हेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया गया है। शेड्यूल्ड स्वास्थ्य कर्मियों मे से 56.91% कर्मियों ने स्थल पहंुच कर टीका लगवाया। टीका लगने के आधे घ्ंाटे तक सभी को निगरानी कक्ष में रखा गया ।
18 Jan 2021 04:09PM,by: Thaneshwar sahu
जशपुरनगर :कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में धान उठाव के संबंध में राईस मिलर्स के संचालाकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 30 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। 9 दिन और शेष धान खरीदी के लिए समय बचे हैं, राईस मिलर्स के संचालाकों दिये गये लक्ष्य बारदाने जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि 250 गठान बारदाने मीलर्स से प्राप्त होने हैं इसके साथ ही पी.डी.एस. दुकानों से भी बारदाने का उठाव करके धान खरीदी केन्द्रों में जमा किया जा रहा है ताकि किसानों सेे धान खरीदी करने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। उन्होंने राईमीलर्स संचालकों को सोसायटी के माध्यम से धान का उठाव गंभीरता से करने के लिए कहा गया है। जितना धान उठाव के लिए डीओ कटा गया है उसी लक्ष्य के अनुसार धान का उठाव करने के लिए भी कहा गया है। उन्होने सभी राईस मिलर्स के संचालकों को धान उठाने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी जी.एस. कंवर, डीएमओ चन्द्रप्रताप सिंह, नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रबंधक मनोज कुमार मिंज एवं राईमील के संचालकगण उपस्थित थे। खाद्य अधिकारी ने बताया कि गत् वर्ष 2019-20 में 803777.6 हेक्टियर खरीदी की गई थी। वर्ष 2020-21 में अनुमानित धान खरीदी 858000 क्विंटल, अब तक की कुल खरीदी 882436 क्विंटल की गई है। उन्होने बताया कि 9 दिन ओर बचे हैं किसानों से धान खरीदी करने के लिए जिले में 11 लाखा क्विंटल धान खरीदी की संभावना है।
18 Jan 2021 03:01PM,by: Thaneshwar sahu
विवादास्पद कृषि कानूनों और दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी हुई। सुनवाई के दौरान किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन करने देने की मांग की गई। इसके बाद 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली पर सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया गया, जिसपर अदालत ने कहा कि इस मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी।
18 Jan 2021 03:01PM,by: Thaneshwar sahu
कवर्धा - गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 के मुख्य ध्वाजारोहण समारोह आयोजन कवर्धा के पीजी कॉलेज आचार्य पंथ श्री गृंधमुनी नाम साहे। स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में किया जाएगा। कोविड 19 कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और उनके प्रभावित नियंत्रण को विशेष ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण होगा और इसके अलावा परेड की सलामी और कोरोना वारिर्यस को सम्मानित किए जाएंगे। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। परेड मैदान में किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास कार्यों पर आधार झांकियां नहीं निकाली जाएगी। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज यहां समय सीमा की बैठक में गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
18 Jan 2021 02:39PM,by: Imran Khan
बीजापुर : छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुका है। बस्तर संभाग में भी बर्ड फ्लू दस्तक दे चुका है। जिसे ध्यान में रखते हुए जिले में बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकना आवश्यक हो गया है। उक्त संदर्भ में कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले में बर्ड फ्लू की संक्रमण के मद्देनजर कुक्कुटपालन से जुड़े व्यवसायी, फार्म एवं घरों पर कुक्कुटपालन करने वाले नागरिकों को सचेत रहने को कहा। किसी मुर्गी या पक्षी के बीमार एवं मृत्यु होने पर तत्काल सूचना देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम का गठन किया गया है ताकि संक्रमण को रोकने के लिए त्वरित कार्यवाही किया जा सके। उक्त परिप्रेक्ष्य में जिला कार्यालय के कंट्रोल रूम हेल्प लाईन नम्बर 07853-220023 एवं डाॅ. सुरेश साहू के मोबाईल नम्बर 8319144098 पर संपर्क कर अवगत कराने को कहा गया है।
18 Jan 2021 02:38PM,by: Thaneshwar sahu
गुब्बारों,फूलों,सेनिटाइज़र और मुस्कुराते चेहरों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में करीब 10 महीने बाद सोमवार को खुले स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्रों का स्वागत किया गया,। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर स्थित स्कूलों को 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 18 जनवरी से खोलने की अनुमति दी है।हालांकि विद्यार्थियों के लिए स्कूल आना अनिवार्य नहीं, वे चाहें तो अब भी ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं. कक्षा 12वीं की छात्रा प्रगति दिवान ने कहा,यह वैकल्पिक था लेकिन मुझे आना ही था।यह मेरे स्कूल का आखिरी साल है और मैं एक दिन भी अभी तक स्कूल नहीं आई थी।
18 Jan 2021 02:24PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







