18 Jan 2021
सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने को लेकर फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को तलब किया है। दोनों कंपनी के अधिकारियों को 21 जनवरी को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में भी संसदीय स्थायी समिति ने फेसबुक को तलब किया था।
18 Jan 2021 04:35AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार ने अब हर राज्य के लिए टीकाकरण के दिन तय कर दिए हैं। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है कि दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर न पड़े। पहले राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को हफ्ते में चार दिन टीके लगाने की सलाह दी गई थी। अब उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और गोवा में सबसे कम दो दिन और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक हफ्ते में छह दिन टीके लगाए जाएंगे। इस बीच कोरोना के खिलाफ राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के दूसरे दिन रविवार को देश के छह राज्यों में 553 सत्रों में टीकाकरण अभियान चला। इसमें कुल 17,072 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन दी गई।
18 Jan 2021 04:34AM,by: Thaneshwar sahu
राजस्थान के बीकानेर में मनी लॉड्रिंग से जुड़े जमीन खरीद और बेचने के मामले में रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)ने इस मामले में वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की राजस्थान हाईकोर्ट से इजाजत मांगी है। हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार यानी आज होगी हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई तक वाड्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।
18 Jan 2021 04:03AM,by: Imran Khan
ब्राजील के राष्ट्रीय स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी (Anvisa) ने ब्राजील में आपातकालीन उपयोग के लिए COVID -19 के खिलाफ रूसी-विकसित स्पुतनिक वी वैक्सीन को मंजूरी देने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। एजेंसी का हवाला देते हुए, TASS ने बताया कि अनुरोध इस कार्य के लिए न्यूनतम मानदंडों का पालन नहीं करता है। ब्राजील ने स्पुतनिक वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग से किया इंकार
18 Jan 2021 04:02AM,by: Ashna Ali
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में आरोप लगाया गया है कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) को धोखा देने के आरोपी कंपनी, टॉप्सग्रुप सर्विसेज एंड सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रमोटर राहुल नंदा ने अपने प्रेषण के माध्यम से टॉप्सग्रुप कंपनियों से 186 करोड़ का "घपला" किया है।
18 Jan 2021 02:43AM,by: Ashna Ali
रविवार को रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में भाजपा नेता सुनील दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह राम मंदिर निर्माण की प्रभात फेरी निकाल कर अपने घर लौट रहे थे। भारत माता चौक से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन में उनके स्कूटर को टक्कर मार दी। घायल अवस्था मे उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम में उनकी मौत हो गई। सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत
18 Jan 2021 02:42AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





