18 Jun 2021

Generic placeholder image

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में आए बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने बीती रात नींद की गोली खा ली है। जिसके बाद उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सफदरगंज अस्पताल की ओर से इस बात की जानकारी मिली थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने नींद की गोली खा ली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जब बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान की तो यह बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद निकले। फिलहाल कांता प्रसात आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस बात की आशंका जताई है कि कांता प्रसाद ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खाई नींद की गोली, हालत गंभीर

18 Jun 2021 12:20PM,
by: Vikash Kumar