18 Jun 2021
हांगकांग में एक दिन पहले राष्ट्रीय सुरक्षा के आरोपों पर लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ के पांच शीर्ष संपादकों और अधिकारियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने तथा 23 लाख के करीब मूल्य की संपत्ति जब्त करने के बाद लोगों से मिले भरपूर समर्थन के मद्देनजर अखबार ने शुक्रवार को अपनी प्रतियां 500,000 तक बढ़ा दी।
18 Jun 2021 08:46AM,by: Vikash Kumar
साउथम्प्टन से जो खबर आ रही है उससे क्रिकेट प्रेमियों की टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल पिछली रात साउथम्प्टन में जमकर बारिश हुई है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बारिश का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपलोड किया है। जडेजा ने बालकनी में कॉफी का मजा लेते हुए बारिश का वीडियो पोस्ट किया है।
18 Jun 2021 08:12AM,by: Vikash Kumar
ऑनलाइन सामग्री उत्पादकों और डिजिटल समाचार प्रकाशकों के लिए नए दिशानिर्देशों के बाद, केंद्र ने टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए तीन-स्तरीय वैधानिक तंत्र प्रदान करने के लिए केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमों में संशोधन किया है। मोदी सरकार ने केबल टीवी नियमों में संशोधन किया
18 Jun 2021 07:45AM,by: Babuaa Desk
'जाने तू या जाने ना' फेम ऐक्टर इमरान खान जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली थी। अचानक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। कई सालों से उनकी न तो कोई फिल्म आई और न ही उनकी कोई लेटेस्ट फोटोज। अब इमरान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेटी इमारा के साथ 'मुंबई बीच' पर ऐन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक खास चीज है, जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच रहा है। वह है एक अनजान महिला। वीडियो में इमरान खान और उनकी बेटी के साथ एक मिस्ट्री वुमन भी नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहीं महिला इमरान की पत्नी अवंतिका तो बिल्कुल भी नहीं हैं, क्योंकि दोनों के बीच काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इमरान खान का यह वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 'मिस्ट्री वुमन' के साथ नजर आए 'जाने तू...' फेम इमरान खान
18 Jun 2021 07:03AM,by: Vikash Kumar
विद्या बालन, अपनी अगली फिल्म शेरनी में एक फॉरेस्ट ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 18 जून को अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हो रही है। विद्या ने अपने करियर से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनकी पहली कमाई भी वन विभाग के लिए किया हुआ एक प्रोजेक्ट था।
18 Jun 2021 07:01AM,by: Vikash Kumar
कुछ समय से लगातार इस बात को लेकर खबरें आ रहीं थीं कि यशराज बैनर एक सुपरहीरो बनाने के बारे में सोच रहा है। यही नहीं इस फिल्म से खबर आ रही थी कि अजय देवगन एक धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे। लेकिन अहम खबर थी कि इससे अहान पांडे जो कि चंकी पांडे के भतीजे हैं वो इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है कि ऐसा कब से होगा। अजय देवगन की फिल्म सुपरहीरो मानुषी छिल्लर की हुई एंट्री!
18 Jun 2021 06:43AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





