18 Dec 2021

Generic placeholder image

नगरीय निकायों चुनावों में जहां प्रत्याशियों को जनता का सहारा होता है, वहीं धर्म पर भी पूरा भरोसा रखते हैं जो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वह जनता के साथ-साथ भगवान के दर पर भी खूब माथा टेक रहे हैं. कई प्रत्याशी धार्मिक स्थलों पर पूजा-पाठ के साथ ही तंत्र-मंत्र, अनुष्ठान भी करा रहे हैं. कांग्रेस हो या फिर बीजेपी सभी दलों के प्रत्याशी सुबह होने के साथ ही चुनाव प्रचार में जुट जाते हैं और रात होने तक यह सिलसिला जारी रहता है. वह चुनाव में जीत के लिए जनता से लोक-लुभावन वादे कर रहे हैं, वहीं धर्म के सहारे भी चुनाव की नैया पार लगाने की जुगत में हैं. जनता के साथ ही भगवान के दर पर प्रत्याशी

18 Dec 2021 02:01PM,
by: Naveen kumar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में घमासान तेज होता जा रहा है। बिरगांव नगर निगम की बिसात बिछ चुकी है। यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों ताल ठोक रहे हैं। क्षेत्र के करीब 81 हजार मतदाता हैं जो आने वाले 20 दिसंबर को अपनी वोट की ताकत से इन नेताओं की कुर्सी का फैसला करेंगे। उससे पहले दोनों पार्टियां जोर आजमाइश में लग गई है .वही तीसरी पार्टी जनता कांग्रेस "तोर लईका तो दुवार " के साथ बीरगांव चुनाव मे कुद गई है, बीरगांव से जोगी परिवार का वर्षों पुराना रिश्ता है, इधर - छत्तीसगढ़ बीजेपी के आला नेताओं सहित कई नेता बिरगांव के दंगल में कूद पड़े हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय , पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन बिरगांव बीजेपी कार्यालय पहुंचकर और 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाया।

18 Dec 2021 01:32PM,
by: Naveen kumar sahu