18 Dec 2021

Generic placeholder image

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गरीब का दर्द समझने वाली सरकार बनी है। पहली बार गैस, सड़क बिजली को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे गरीब, दलित पिछड़ों को जीवन बदलता है। पहले यहां रात-बिरात इमरजेंसी में अगर किसी को अस्पताल की जरूरत पड़ती थी तो लोगों को लखनऊ, कानपुर और दिल्ली भागना पड़ता था। दूसरे शहर जाने के लिए सजड़कें नहीं थीं। आज यहां सड़के, एक्सप्रेसवे बनते जा रहे हैं, मेडिकल कॉलेज भी खुले हैं। ऐसे ही होता है दमदार काम, ईमानदार काम। जो भी समाज में पिछड़ा हुआ है, उसे सशक्त करना, योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। पहली बार गरीब का दर्द समझने वाली सरकार बनी- पीएम मोदी

18 Dec 2021 12:33PM,
by: Naveen kumar sahu