19 Aug 2022
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम काफी हाई चल रहे हैं. एक किलो खरीदने वाले अब पाव या आधा किलो खरीद रहे हैं. लगातार बारिश के कारण सब्जियां काफी महंगी चल रही है. आलू, प्याज, टमाटर के दाम ही कम है. हरी सब्जियां के रेट ज्यादा है. मुनगा 60 रुपये किलो है. लौकी भी 30 रुपये किलो मिल रही है. धनिया पत्ती 120 रुपये किलो है. लहसुन के रेट ठीक है. अदरक 80 रुपये किलो है. पत्तेदार सब्जियां 30 रुपये किलो है. रायपुर मंडी भाव
19 Aug 2022 06:40AM,by: Babuaa Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सोमवार 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने वाले हैं. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रमुख मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता के साथ ही अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग है. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 29 जून को अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय प्रदर्शन करने के बाद 25 जुलाई से 29 जुलाई तक 5 दिनों का हड़ताल किया था. जिसके कारण प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में कामकाज पूरी तरह से ठप और बंद हो गया था.
19 Aug 2022 06:40AM,by: Imran Khan
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित दूसरे जिलों में 11 अगस्त से 15 अगस्त तक झमाझम बारिश के साथ ही भारी बारिश हुई है. 16 अगस्त से राजधानी में तेज धूप पड़ने के कारण गर्मी और उमस फिर से बढ़ गई है. चिपचिपाहट भरी गर्मी से कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं. शुक्रवार को राजधानी में हल्के बादल छाए हुए हैं. उमस भरी गर्मी का दौर अभी भी जारी है. मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं. छत्तीसगढ़ में आज कहां होगी भारी बारिश
19 Aug 2022 06:39AM,by: Imran Khan
बिलासपुर में पूर्व पति और बेटे के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या करने वाली महिला सहित 4 को पुलिस ने पकड़ लिया है. 15 अगस्त को मिली लाश की गुत्थी सकरी पुलिस से सुलझा लिया है. आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को दो दिनों तक बाथरूम में छिपाया था. लाश से दुर्गंध आने पर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. पूरा मामला अवैध संबंध का है. महिला ने पहले पति और बेटे के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या
19 Aug 2022 06:39AM,by: Imran Khan
कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट लेना होगा, सरकार ने कहा कि ऐसी खबरें भ्रामक हैं। इसमें कहा गया है, "[यात्रियों की मांग पर] ... उन्हें खरीदने के लिए विकल्प दिया गया है ... टिकट और बुक ... अगर वे चाहें तो 5 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ ... अगर वे नहीं करते हैं ' मैं नहीं चाहता...अलग बर्थ...फिर यह मुफ़्त है...वैसी ही जैसे पहले हुआ करती थी।"
19 Aug 2022 06:39AM,by: Babuaa Desk
हैदराबाद पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शहर प्रभारी साई राम यादव पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज किया। अफजलगंज पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, यादव ने बेगम बाजार इलाके में स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी l आईपीसी की धारा 341, 188 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
19 Aug 2022 06:02AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








