19 Nov 2020
लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) के पास धन की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त तरलता है और नई निकासी कैप के अनुरूप सिस्टम को ट्विक करना है, इसके व्यवस्थापक ने बुधवार को केंद्रीय बैंक द्वारा परेशान ऋणदाता को जब्त करने के एक दिन बाद कहा, जिसे अधिस्थगन के तहत रखा गया और सिंगापुर की डीबीएस बैंक की स्थानीय इकाई के साथ विलय की पहल की गई।
19 Nov 2020 02:53PM,by: Ashna Ali
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन मुख्यमंत्री निवास की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, खाद्यमंत्री अमरजीत भगत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
19 Nov 2020 02:24PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आरबी 2020-21 के तहत रबी फसलों को प्रतिकूल मौसम जैसे - सूखा, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि, प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचने के लिए कृषकगण 15 दिसंबर 2020 तक बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत ऋणी और अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो सम्मिलित हो सकते हैं।
19 Nov 2020 01:50PM,by: Thaneshwar sahu
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए कहा। पीएम मोदी को लिखे पत्र में, उन्होंने केंद्र सरकार से नेताजी के रहस्यमय तरीके से गायब होने का पता लगाने के लिए निर्णायक कदम उठाने का भी अनुरोध किया।
19 Nov 2020 01:50PM,by: Ashna Ali
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए सेंट्रल पूल के तहत MBBS/BDS सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन और नामांकन के दिशा-निर्देशों में एक नई श्रेणी की घोषणा की है। इस श्रेणी का नाम 'वार्ड्स ऑफ कोविड वॉरियर्स' रखा गया है। सेंट्रल पूल के तहत आने वाली सीटों पर इस श्रेणी के माध्यम से उन उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा, जिनके माता-पिता की मौत कोरोना मरीजों का उपचार करने के दौरान हुई है।
19 Nov 2020 01:32PM,by: Thaneshwar sahu
अबु धाबी : संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान और 11 अन्य देशों के आगंतुकों के लिए नए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इन 12 देशों में भारत नहीं है। सूत्राें के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यूएई अधिकारियों द्वारा लिया गया यह निर्णय देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर से संबंधित माना जा रहा है।
19 Nov 2020 01:21PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







